Mon 25 May 2026

ब्रेकिंग

जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर सौंपा ज्ञापन

अतिप्राचीन सांकल बावड़ी की साफ-सफाई एवं गहरीकरण कार्य किया

इंदौर- भोपाल में 114 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचा पेट्रोल

लघु उद्योगों से वसूल रहे चार प्रतिशत पेनल्टी

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

सुचना

: कल से होगी कोटेश्वर धाम पर पांच दिवसीय मेले की शुरुवात

Kailash Gupta

Mon, Nov 3, 2025
Post views : 305
बदनावर।अति प्राचीन तीर्थ कोटेश्वर धाम पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पांच दिवसीय मेले का आयोजन जनपद पंचायत बदनावर व ग्राम पंचायत जलोदखेता के सहयोग से 4 नवम्बर से 8 नवम्बर तक किया जा रहा है। मेले को लेकर यहां पर तैयारी शुरू हो चुकी है। मेला ग्राउंड में दुकानों को आवंटन किया जा रहा है। वही मेला क्षेत्र में मनोरंजन के साधन झूले चकरी आदि लगना भी शुरू हो गए है। मेला अधिकारी जी एल कटारे ने बताया की मेले को लेकर के तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। कोटेश्वर धाम के पुजारी महंत दिलीप भारती ने बताया कि मेले के देखते हुए यहां पर कोटेश्वर तीर्थ पर रंगरोगन का कार्य किया जा रहा है। साथ ही कुंड की साफ सफाई कर के पुनःभर दिया गया है। ताकि कार्तिक स्नान करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को स्नान करने में कोई परेशानी ना हो। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां पर हजारों की संख्या में महिलाएं दीपदान करने पहुंचेगी जिनके आवागमन के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए है। मेला समिति अध्यक्ष प्रीतेश प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि यह मेला मालवा क्षेत्र का प्रसिद्ध मेला है यही से मेलों की शुरुआत होती है। यह प्रसिद्ध मेला है यहां पर केले एवं सिंघाड़े की विशेष मांग होती है। यहां पर आसपास क्षेत्र से दूर दराज से बड़ी संख्या में लोग मेला देखने के लिए पहुंचते और केले सिंघाड़े की खूब खरीदारी करते हैं

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन