धार पुलिस में बड़ा फेरबदल : कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले
Kailash Gupta
Fri, Jul 3, 2026

धार। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने जिले की कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया। जिसके चलते 12 निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए। इन तबादलों के बाद जिले के कई प्रमुख थानों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
सबसे महत्वपूर्ण बदलाव धार शहर के कोतवाली थाने में हुआ।जहां कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान को कुक्षी स्थानांतरित किया गया है। वहीं अब मनावर थाने में पदस्थ ईश्वर सिंह चौहान को कोतवाली थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुक्षी में पदस्थ राजेश यादव अब मनावर थाने का कार्यभार संभालेंगे।
धामनोद थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे को सादलपुर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सादलपुर थाना प्रभारी सविता चौधरी को रक्षित केंद्र भेजा गया है। धरमपुरी में पदस्थ संतोष सिंह यादव अब धामनोद थाने की कमान संभालेंगे, जबकि रक्षित केंद्र से सरदारसिंह सोलंकी को धरमपुरी थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त, रक्षित केंद्र में पदस्थ राजललन मिश्रा को नौगांव थाने की जिम्मेदारी दी गई है। नौगांव थाना प्रभारी हीरू सिंह रावत को बाग स्थानांतरित किया गया है, जबकि बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान को रक्षित केंद्र भेजा गया है। रक्षित केंद्र से रेवलसिंह बर्डे को राजोद थाना प्रभारी बनाया गया है। राजोद थाना प्रभारी रामसिंह राठौर को रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन