पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने की घोषणा : 2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा
Kailash Gupta
Fri, Jul 3, 2026
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आगामी 2 अक्टूबर से महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन से राम मंदिर अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे।
यह पदयात्रा पूर्णतः गैर-राजनीतिक होगी। इसका उद्देश्य धर्म और राजनीति के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग, चंदा घोटालों तथा जनता के विश्वास के साथ होने वाले छल के विरुद्ध जनजागरण करना है। साथ ही यह यात्रा सत्य, सद्भाव, सामाजिक समरसता, संविधान के मूल्यों, जनहित, पारदर्शिता और जवाबदेही का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करेगी।
महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर प्रारंभ होने वाली यह यात्रा महाकाल से रामलला तक प्रेम, भाईचारे, सामाजिक एकता और जनजागरण का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन