5 जुलाई को बदनावर में होगा मंत्र, मुद्रा और प्राणायाम का संगम : हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन
Kailash Gupta
Fri, Jul 3, 2026बदनावर। भागदौड़ भरी जीवनशैली और तनाव के कारण हृदय आघात (हार्ट अटैक) और ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसी चिंता को देखते हुए, आमजन को स्वस्थ जीवन जीने के गुर सिखाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यशाला आगामी 5 जुलाई, रविवार को सुबह 6:30 बजे संजोग गार्डन, सरस्वती कॉलोनी, बदनावर में संपन्न होगी।
प्राचीन विज्ञान से निवारण
इस कार्यशाला का मुख्य आकर्षण 'मंत्र, मुद्रा और प्राणायाम' का अनूठा संगम होगा।
योग और आयुर्वेद के विशेषज्ञ बताते हैं कि प्राचीन भारतीय पद्धतियों के माध्यम से न केवल तनाव को नियंत्रित किया जा सकता है, बल्कि हृदय और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को भी सुदृढ़ किया जा सकता है।
मुख्य वक्ता का मार्गदर्शन
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में योग विशेषज्ञ और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर ओमप्रकाश भारतीय टेलर (ओपी सर) उपस्थित रहेंगे। ओपी सर अपने लंबे अनुभव और शोध के आधार पर प्रतिभागियों को यह सिखाएंगे कि कैसे दैनिक जीवन में सूक्ष्म बदलाव, विशिष्ट मुद्राओं और प्राणायाम के अभ्यास से जानलेवा बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।
आयोजन के बारे में
इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन 'आंसू खुशियों के वेलफेयर सोसाइटी' द्वारा किया जा रहा है। सोसाइटी के पदाधिकारियो ने बताया कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य शिक्षा अनिवार्य है। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस निशुल्क और जीवनोपयोगी कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
नोट: कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे आरामदायक कपड़े पहनकर आएं साथ ही अपने साथ अपने लिए योगा मेट जरूर साथ लाएं और समयबद्ध तरीके से उपस्थित हों।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन