नरोत्तम ने नामांकन फॉर्म खरीदा लेकिन पार्टी ने टिकट काट दिया : दतिया से नरोत्तम मिश्रा नही आशुतोष तिवारी होंगे भाजपा उम्मीदवार
Kailash Gupta
Fri, Jul 10, 2026
भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को उनके नाम पर मुहर लगाई।
अब सभी की नजरें कांग्रेस उम्मीदवार पर टिकी हुई है।
हालांकि इससे पहले पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुनाव की तैयारी की थी, मिश्रा ने नामांकन फॉर्म खरीद लिया और चुनावी सभाएं कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काट दिया।
भाजपा ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सजा पर रोक लगाने से इनकार किए जाने के बाद अपने उम्मीदवार की लिस्ट जारी की है।
आशुतोष तिवारी ने 2023 में सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से BJP का टिकट मांगा था, लेकिन यह टिकट प्रदीप अग्रवाल को दिया गया। तिवारी भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा, वे M.P. हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ) के पद पर भी रहे हैं।अब तक दतिया उपचुनाव के लिए 13 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदा है। इनमें से 4 लोगों ने जमा कर दिया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन