Mon 08 Dec 2025

ब्रेकिंग

श्री गुप्ता की सेवानिवृति पर सम्मान समारोह आयोजित

क्षेत्रीय विधायक भंवरसिंह शेखावत

पंजाब के होशियारपुर में नया कैंपस हुआ शुरू

न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत

कानवन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सुचना

: बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के नाम पर रतलाम में अश्लीलता परोसी गई- पुर्व विधायक सकलेचा

Kailash Gupta

Sun, Mar 5, 2023
Post views : 50

मातृशक्ति का जो अपमान किया गया है , उसे किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा

रतलाम। रतलाम में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के नाम पर जो अश्लीलता परोसी गई है , शर्मनाक है । मातृशक्ति का इतना अपमान सहन नहीं किया जाएगा । नगर विधायक चेतन काश्यप इसके लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगे । यह मांग पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने की । सकलेचा ने कहा कि विधायक सभागृह में 13वी जूनियर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के नाम पर जो अश्लीलता परोसी गई है , उससे पुरे प्रदेश का सिर शर्म से झुक गया है । अशालीन और भोंडा प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी के चरित्र को उजागर करता है । नगर विधायक चेतन काश्यप के संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता ने शालीनता की सभी सीमाओं को लांघ दिया है । जिस तरीके से महिला प्रतियोगिता के नाम पर अशालीन और अश्लील प्रदर्शन किया गया , प्रशासन को उसके लिए प्रतियोगिता के आयोजक विधायक चेतन कश्यप पर प्रकरण दर्ज करना चाहिए । उनकी उपस्थिति में इस कार्यक्रम का होना कई प्रश्न खड़े करता है । क्या भारतीय जनता पार्टी इसी तरह की संस्कृति को बढाना चाहती है ? विकास यात्रा के मंच पर 'तेरी नानी मरी तो मैं क्या करूं' के गाने पर जो अश्लील नृत्य किए गए और उसी कड़ी में रतलाम में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के नाम पर जो अश्लीलता परोसी गई, उससे पूरे मध्यप्रदेश का सिर शर्म से झुक गया है । और मातृशक्ति का जो अपमान किया गया है , उसे किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा । विधायक चेतन कश्यप को उसके लिए प्रदेश की जनता से, देश की जनता से, माफी मांगना चाहिए ।    

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन