Fri 10 Jul 2026

ब्रेकिंग

दतिया से नरोत्तम मिश्रा नही आशुतोष तिवारी होंगे भाजपा उम्मीदवार

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के शीर्ष अधिकारी कार्यवाही प्रतिवेदन सहित तलब

बिहार के भाजपा विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा

बदनावर-टिमरवानी मार्ग निर्माण हेतु अधिकृत भूमि का मुआवजा चार गुना दिए जाने की मांग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

सुचना

: कार्तिक मेले के दौरान उत्पात मचाने वाले तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई एक स्थाई वारंटी भी हुआ गिरफ्तार

Kailash Gupta

Tue, Nov 23, 2021
Post views : 422

ओंकारेश्वर । ( ललित दुबे ) खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देश पर थाना मांधाता क्षेत्र के अंतर्गत मांधाता एवं चौकियों में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत थाना मांधाता क्षेत्र के अंतर्गत कार्तिक मेले के दौरान उत्पात मचाकर शांति भंग करने के मामले में मांधाता पुलिस द्वारा 3 युवकों को पकड़ा एवं एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर पुनासा न्यायालय पेश किया। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्तिक मेले के दौरान व्यवस्था बिगाड़ने शांतिप्रिय नगरी में अशांति फैलाने के मामले में लगातार मिली शिकायत के बाद शिव मंगल काहार,राजा कड़वा भील बालवाड़ी व भूपेंद्र राजेंद्र यादव को मांधाता पुलिस द्वारा पकड़ा गया तो वही स्थाई वारंटी को आरक्षक विजय एवं धर्मेंद्र द्वारा काफी मशक्कत के बाद भागते हुए स्थाई वारंटी दिनेश पिता कैलाश नाथ उम्र 38 वर्ष ओम्कारेश्वर को पकड़ कर न्यायालय भेजा। थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने कहा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तीर्थ नगरी ओकारेश्वर में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ओकारेश्वर कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे से सतत निगरानी रखी जा रही है असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन