Tue 21 Jul 2026

ब्रेकिंग

मुख्य लिपिक राठौड़ पर अवैध वसूली, वित्तीय अनियमितता और आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग

दतिया से नरोत्तम मिश्रा नही आशुतोष तिवारी होंगे भाजपा उम्मीदवार

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के शीर्ष अधिकारी कार्यवाही प्रतिवेदन सहित तलब

बिहार के भाजपा विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा

बदनावर-टिमरवानी मार्ग निर्माण हेतु अधिकृत भूमि का मुआवजा चार गुना दिए जाने की मांग

सुचना

राजस्थान में कांग्रेस कर सकती है बड़ा बदलाव : सचिन पायलट को मिल सकती है बड़ी ज़िम्मेदारी

admin

Sat, Jun 6, 2026
Post views : 506

विशेष राजनीतिक रिपोर्ट-कैलाश गुप्ता

नई दिल्ली। राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट को पार्टी की तरफ़ से एक बार फिर बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है। निकल कर आ रही जानकारी के अनुसार, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कई अहम बदलाव करने जा रहा है, जिसमें राजस्थान भी शामिल हो सकता है। सचिन पायलट पहले भी राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी निभा चुके हैं, ऐसे में एक बार फिर उन्हें यह ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

2028 के चुनाव पर नजर

चूंकि राजस्थान में अगले विधानसभा चुनाव साल 2028 में होने हैं, ऐसे में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व राज्य के राजनीतिक समीकरणों और अंदरूनी खींचतान को समय रहते सुलझाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।

कई राज्यों में कांग्रेस का 'नया फॉर्मूला'

कांग्रेस नेतृत्व लगातार राज्यों में कड़े फैसले ले रहा है:

कर्नाटक: डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच संतुलन बनाकर लंबे समय से चल रही राजनीतिक उठापटक को खत्म किया गया।

पंजाब: पार्टी के नेताओं के आपसी मतभेद को खत्म करने का प्रयास जारी है और वहाँ भी जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

केरल: कई सीनियर नेताओं की जगह वीडी सतीशन को कमान सौंपकर संगठन को नई दिशा दी गई।

"राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी 2029 मे होने वाले लोकसभा के मिशन पर काम कर रहे हैं और राज्यों के संगठनों में यह फेरबदल इसी बड़े प्लान का हिस्सा है।"

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन