Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

आज से खाना बनाना हुआ महंगा, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

सचिन पायलट को मिल सकती है बड़ी ज़िम्मेदारी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल

ईंट,भट्टों के धुंए से फैल रहे प्रदूषण से स्कूली बच्चों व ग्रामीण के स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

पखवाड़ेभर में दो लोगों को बनाया निशाना, बिना ओटीपी और संदेश के हुई रकम निकासी

सुचना

तीन महीने में दूसरी बार बढ़े दाम : आज से खाना बनाना हुआ महंगा, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

Kailash Gupta

Sun, Jun 7, 2026
Post views : 214

नई दिल्ली: शनिवार की रात जब आप सोने की तैयारी कर रहे थे तो सरकारी तेल कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही थी। जी हां, इन कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर से बढ़ोतरी की है। इन्होंने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।

भोपाल में अब एक सिलेंडर के लिए 947.50 रुपए चुकाने होंगे। पहले यह कीमत 918.50 रुपए थी। इंदौर में नई दर 970 रुपए और जबलपुर में 919 रुपए हो गई है।

ग्वालियर और उज्जैन के लोगों के लिए यह बढ़ोतरी और ज्यादा चुभने वाली है। ग्वालियर में सिलेंडर 1025 रुपए में मिलेगा, यानी यहां कीमत एक हजार रुपए का आंकड़ा पार कर गई है। उज्जैन में यह 1001 रुपए हो गई है। बदनावर में सिलेंडर अब 1011 रुपए में मिलेगा।

3 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

यह कोई पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले 7 मार्च 2026 को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा किया गया था। यानी सिर्फ तीन महीने के भीतर घरेलू रसोई गैस 110 रुपए रुपए महंगी हो चुकी है। आम परिवारों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है, क्योंकि हर घर में हर महीने एक या दो सिलेंडर की जरूरत होती है।

पहले भी हो चुकी हैं कई बढ़ोतरियां

अगर पिछले साल की बात करें, तो 8 अप्रैल 2025 को सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ाई थी। फिर 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 31 रुपए तक बढ़ाए गए।

5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर की कीमत भी 11 रुपए बढ़ाई गई। इसके बाद उसकी कीमत 821.50 रुपए हो गई। यानी बड़े और छोटे, दोनों तरह के सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

महीने के बीच में क्यों बढ़े दाम

सरकारी तेल कंपनियों आमतौर पर महीने की पहली तारीख या 15 तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। लेकिन हाल के दिनों में देखा गया है कि ये कंपनियों महीने की 7 तारीख को भी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर देती हैं। इससे पहले 7 मार्च को भी घरेलू सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन