Fri 10 Jul 2026

ब्रेकिंग

दतिया से नरोत्तम मिश्रा नही आशुतोष तिवारी होंगे भाजपा उम्मीदवार

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के शीर्ष अधिकारी कार्यवाही प्रतिवेदन सहित तलब

बिहार के भाजपा विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा

बदनावर-टिमरवानी मार्ग निर्माण हेतु अधिकृत भूमि का मुआवजा चार गुना दिए जाने की मांग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

सुचना

: मैं आम आदमी हु, इतनी सुरक्षा और वीआईपी कल्चर खत्म होना चाहिए -मुख्यमंत्री चन्नी

Kailash Gupta

Fri, Sep 24, 2021
Post views : 433

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीतसिंह चन्नी ने अपनी सुरक्षा में लगे एक हजार जवानों और लक्जरी कारों के काफिले पर हैरानी जताते हुए कहा कि यह वीआईपी कल्चर खत्म होना चाहिए। मैं एक आम आदमी हूं और पंजाबियों से कोई खतरा नहीं है। हमारी सुरक्षा पर इतना खर्च करना ठीक नहीं है इससे जनता का पैसा बर्बाद होता है। उन्होंने कहा कि मैंने केन्द्र से अपील की है कि मेरी सुरक्षा घटाएं और राज्य सरकार को भी इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।मुख्यमंत्री चन्नी ने अपने लिए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई 2 करोड़ की कार पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि करदाताओं के पैसों की इतनी फिजूलखर्ची देखकर मैं हैरान हूं। बेहतर होता कि मेरे लिए छोटी और सस्ती कार होती और पैसा जनता की भलाई के लिए खर्च होता।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन