Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

मुख्य लिपिक राठौड़ पर अवैध वसूली, वित्तीय अनियमितता और आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग

दतिया से नरोत्तम मिश्रा नही आशुतोष तिवारी होंगे भाजपा उम्मीदवार

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के शीर्ष अधिकारी कार्यवाही प्रतिवेदन सहित तलब

बिहार के भाजपा विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा

बदनावर-टिमरवानी मार्ग निर्माण हेतु अधिकृत भूमि का मुआवजा चार गुना दिए जाने की मांग

सुचना

पुलिस ने सूचना देने वाले को 10 हजार नगद इनाम की घोषणा की : 50 लाख की चोरी का पर्दाफाश करने के लिए एसआइटी का किया गठन

Kailash Gupta

Mon, Jun 8, 2026
Post views : 267

बदनावर । पुर्व राज्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश अग्रवाल के निवास पर पिछले बुधवार को करीब 50 लाख रुपये की हुई चोरी के आरोपी अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है।

मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार प्रयासरत हैं। इस बड़ी वारदात ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया गया है, जिसमें अनुभवी अधिकारियों को शामिल कर जांच तेज करं दी गई है। वहीं अज्ञात बदमाशों के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 10 हजार रुपए के नकद इनाम की घोषणा भी की गई है।

पुलिस ने अपनी जांच का दायरा आसपास के क्षेत्रों तक बढ़ा दिया है और छोटे से छोटे सुराग को खंगाला जा रहा है। वारदात में स्थानीय मददगारों की भूमिका की संभावना को भी ध्यान में रखते हुए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन सुबह तीन अज्ञात बदमाशों ने एक घंटे से भी कम समय में दो अलग-अलग अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने बड़ी चौपाटी और रावतसेरी मोहल्ले से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलों का उपयोग किया था। दोनों बाइक बाद में पेट्रोल समाप्त होने के कारण अलग-अलग स्थानों से बरामद की गई थीं। पुलिस दोनों चोरी की घटनाओं की कड़ियों को जोड़कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

बदनावर थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़ी जानकारी देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और घोषित इनाम भी प्रदान किया जाएगा। पुलिस को जल्द ही मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिलने की उम्मीद है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन