पुर्व विधायक स्व प्रेमसिंह दत्तीगाव की जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी : आईटीआई कॉलेज एवं विभिन्न विकास कार्यों के होंगे लोकार्पण व भूमिपूजन
Kailash Gupta
Wed, Jun 3, 2026
बदनावर। पूर्व विधायक स्व प्रेमसिंह दत्तीगांव की जयंती गुरुवार को क्षेत्र के गांव तिलगारा में समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। इस मौके पर 15 करोड की लॉगत से बनने वाले आईटीआई कॉलेज भवन भूमिपूजन समेत ग्राम पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया जाएगा। आयोजन सुबह 11 बजे से सरदार पटेल मांगलिक भवन में शुरू होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर रहेगी। विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा विशेष अतिथि रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव करेंगे।
ग्राम पंचायत सरपंच निर्मला लखन पाटीदार व उपसरपंच त्रिलोक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। स्वर्गीय प्रेमसिंह दत्तीगांव की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा 15 करोड़ लागत से बनने वाले आईटीआई कॉलेज भवन का भूमिपूजन किया जाएगा। यहां भवन के साथ ही आवासीय छात्रावास व क्वार्टर का निर्माण होगा। इस मौके पर ग्राम पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी अतिथियों द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन