Mon 08 Dec 2025

ब्रेकिंग

श्री गुप्ता की सेवानिवृति पर सम्मान समारोह आयोजित

क्षेत्रीय विधायक भंवरसिंह शेखावत

पंजाब के होशियारपुर में नया कैंपस हुआ शुरू

न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत

कानवन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सुचना

: बखतगढ़ में मुमुक्षु अंजलि भंडारी का वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ने किया बहुमान

Kailash Gupta

Sat, Nov 1, 2025
Post views : 53

14 नवंबर को मुमुक्षु रतलाम में होगी संयम पथ पर आरूढ़

बखतगढ़। जिनशासन गौरव आचार्यश्री उमेशमुनिजी के सुशिष्य एवं धर्मदास गणनायक प्रवर्तकश्री जिनेंद्रमुनिजी के मुखारविंद से रतलाम में 14 नवंबर को जैन भगवती दीक्षा अंगीकार करने वाली रतलाम की ही मुमुक्षु अंजलि बहन भंडारी का बखतगढ़ में आगमन हुआ। इससे श्रीसंघ में जबर्दस्त उत्साह छलक उठा। श्रीसंघ ने मुमुक्षु का बहुमान किया।

दीक्षा लेना वीरता का प्रतीक है

आज के इस भौतिक चकाचौंध एवं मोबाइल, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, इंटरनेट के युग की भागमभाग में किसी के भी द्वारा जैन दीक्षा अंगीकार करना वीरता का प्रतीक हैं, जो प्रेरणादायी हैं। एक ओर जहां युवा युवावस्था में कदम रखते हुए लौकिक करियर बनाने की उम्र की दहलीज पर कदम बढ़ाया ही था, लेकिन इन्हें बचपन से ही धर्म के प्रति अगाध आस्था एवं गहरी रुचि रही तथा पाश्चात्य संस्कृति की आसपास हवा तक लगने नहीं दी और वह रुचि बढ़ते बढ़ते संयम और त्याग के पथ की ओर अग्रसर हो गई। संयम जीवन पर उसे ही आरूढ़ होने का अवसर मिलता हैं, जिसने पिछले जन्म में पुण्य अर्जित किया हो।

वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ने किया मुमुक्षु का बहुमान

इस सुनहरे प्रसंग पर श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ बखतगढ़ ने दीक्षार्थी बहुमान समारोह आयोजित किया। समारोह में संघ की ओर से मुमुक्षु अंजलि बहन भंडारी का राजलबाई दरड़ा, इंदुबाला दरड़ा, मंजू डांगी, आशा दरड़ा, झलक डांगी व आयुषी गादिया (उज्जैन) ने शॉल ओढ़ाकर माला पहनाकर बहुमान किया। साथ ही मुमुक्षु की मम्मी सुशीला महेंद्र भंडारी का भी बहुमान किया। जिन्होंने अपनी बेटी को जिनशासन की सेवा के लिए समर्पित करने की सहर्ष आज्ञा दी। श्रीसंघ ने मुमुक्षु एवं इनके माता पिता परिवारजन की खूब खूब अनुमोदना की।

मुमुक्षु ने विचार व्यक्त किए

इस अवसर पर मुमुक्षु अंजलि बहन ने संयम पथ पर जाने के अपने प्रभावी विचार भी व्यक्त किए। बहुमान समारोह प्रसंग पर हेमेंद्र मोदी, उमरावमल दरड़ा, दिलीप दरड़ा, मंगलेश व्होरा, अनिल बड़ौला, विनोद व्होरा, मयूर डांगी, संकेत व्होरा, हर्षित डांगी, विनम्र दरड़ा एवं नवीश गादिया उज्जैन, मुमुक्षु के मामा के लड़के राजेश कर्णावट कोद, बड़ी बहन-जीयाजी तृप्ति-अंशुल शाह नागदा जंक्शन, भांजी तहती व पार्श्वी शाह आदि उपस्थित थे। बहुमान समारोह में मुमुक्षु एवं मुमुक्षु की मम्मी व चचेरे भाई ने दीक्षा प्रसंग पर रतलाम पधारने का श्रीसंघ को भावभरा निमंत्रण दिया। इससे पूर्व मंगलेशकुमार विमलचंद व्होरा एवं उमरावमल राजमल दरड़ा के निवास पर मुमुक्षु का बहुमान किया गया। बहुमान समारोह का संचालन दिलीप दरड़ा ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन