Fri 03 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

: लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभा के शक्ति केंद्रों की कार्यशाला संपन्न

Kailash Gupta

Fri, Mar 15, 2024
Post views : 153
लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभा के शक्ति केंद्रों की कार्यशाला संपन्न   बदनावर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बदनावर विधानसभा क्षेत्र के समस्त शक्ति केंद्रों की कार्यशाला आज बदनावर की मृत्युंजय होटल में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में लोकसभा क्षेत्र के विस्तारक ओमप्रकाश दहिया व सुनील शुक्ला ने मतदान केंद्रों को जीतने के लक्ष्य को लेकर निरंतर मतदान केंद्र पर बूथ विजय अभियान के निमित्त लाभार्थियों से बात करने एवं उनके सुझावों को लेकर संगठन ऐप पर अपलोड करने की जानकारी दी। साथ ही बूथ जीतो-चुनाव जीतो के मंत्र को सार्थक करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय संगठन द्वारा 10 दिन 2 घंटे, 1 बूथ 1 कार्यकर्ता यदि प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्य को अपना ले तो निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से जीतने से कोई नहीं रोक पाएगा। अपने उद्बोधन के माध्यम से दोनों ही वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा। बैठक में वरिष्ठ नेता राजेंद्र सराफ ने पिछले विधानसभा चुनाव की हार का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हमें उस कड़वे अनुभव को भूलकर आगे बढ़ना है और लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीताना है। जनपद प्रतिनिधि प्रहलादसिंह सोलंकी ने भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर मुकाती, ईश्वरलाल पाटीदार, प्रजेंद्र भट्ट, नारायणसिंह पटेल, राजेश वर्मा, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मीडिया सहप्रवक्ता नरेंद्र राठौड़ , जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा , जितेंद्र जाट , नगर परिषद प्रतिनिधि शेखर यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह पंवार, मुन्नलाल गामड़, जिला पंचायत प्रतिनिधि विक्रम पटेल, कुलदीपसिंह पिपली पाड़ा, पूर्व नप अध्यक्ष प्रेमचंद परमार, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कन्हैयालाल गुर्जर, पार्टी के मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल पटेल, पवन डोड, पूर्व भाजपा महामंत्री शिवरामसिंह रघुवंशी, दिनेश गिरवाल मंचासीन थे । बैठक में विधानसभा के सभी मंडलों से शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक एवं मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री व मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत मंडल के महामंत्रियों ने किया। बैठक का संचालन बदनावर नगर मंडल अध्यक्ष प्रीतेशसिंह पंवार ने किया। स्वागत भाषण बदनावर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मोदी ने दिया। आभार नागदा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर ने माना। जानकारी शक्ति केंद्र संयोजक पंकज ठाकुर ने दी ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन