Tue 19 May 2026

ब्रेकिंग

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने 35 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए जुटें एक हजार से ज्यादा लोग

पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की,सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई

युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस राजगढ़ जिले से पकड़कर लाई

सुचना

: बदनावर में आयोजित होगा मोहन गिरी गोस्वामी की स्मृति मैं द्वितीय पत्रकार अलंकरण एवं प्रतिभा सम्मान व कैलेंडर विमोचन 20 मार्च को

Kailash Gupta

Mon, Mar 14, 2022
Post views : 124

बदनावर।तहसील पत्रकार संघ बदनावर (पंजीकृत) द्वारा संस्थापक अध्यक्ष स्व. मोहन गिरी गोस्वामी की स्मृति में द्वितीय पत्रकार अलंकरण एवं प्रतिभा सम्मान व कैलेंडर विमोचन का आयोजन आगामी 20 मार्च रविवार को बदनावर में संपन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,विशिष्ट अतिथि राजेश अग्रवाल उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल होंगे।बदनावर की पत्रकारिता के गौरव स्व. राजेंद्र माथुर,रियाज मोहम्मद कुरेशी व संस्थापक अध्यक्ष मोहन गिरी गोस्वामी को समर्पित इस आयोजन में विशेष वक्ता के रूप में ख्यात पत्रकार व राज्यसभा टीवी के पूर्व संपादक राजेश बादल नई दिल्ली पत्रकारों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।विशेष अतिथि के रूप में जे पी दीवान पूर्व इनपुट एडिटर आज तक नई दिल्ली, संदीप शर्मा राष्ट्रीय कवि धार, पंडित छोटू शास्त्री अध्यक्ष धार जिला पत्रकार संघ उपस्थित रहेंगे। तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष गोवर्धन सिंह डोडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में राजेंद्र माथुर की स्मृति में श्रेष्ठ लेखनी सम्मान, पत्रकारिता गौरव, पत्रकारिता सम्मान एवं पर्यावरण, शिक्षा नवाचार, आर्ट एवं कला व खेल क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। सादलपुर मैं मंत्री दत्तीगांव को आयोजन को लेकर निमंत्रण पत्र प्रदान किया।उद्योग मंत्री की स्वीकृति के बाद आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। आयोजन को लेकर पत्रकारों में हर्ष का माहौल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन