Fri 03 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

: नगर में बढ़ती जा रही चोरी की वारदात, चार दिन के अन्दर दो व्यापारी की दुकानों से सोयाबीन चोरी से चोरों के हो रहे हैं हौसले बुलंद

Kailash Gupta

Mon, Jul 3, 2023
Post views : 163
बदनावर। नगर में बढ़ती जा रहा हैं चोरी की वारदात चोरों के हो रहे हैं हौसले बुलंद। बीती रात मंडी रोड पर अनाज व्यापारी के यहां पर चोरों द्वारा दुकान का शटर उचका कर 6 क्विंटल के लगभग सोयाबीन चुरा कर ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी रोड पर अनाज व्यापारी दिलीप शर्मा की दुकान पर चोरों ने रात को दुकान का शटर उचका कर दुकान में रखी सोयाबीन के ढेर में से 6 क्विंटल के लगभग सोयाबीन चुरा कर ले गए जिसकी कीमत ₹30000 के करीब बताई जा रही है चोरों द्वारा टॉमी व सब्बल से शटर की पट्टी को उखाड़ कर दुकान में रखी सोयाबीन चुराई गई।चोर टामी व सब्बल वहीं फेंक गए।चोरों द्वारा दो और दुकानों में चोरी का प्रयास किया गया था मगर शटर के ताले नहीं टूटे। पुलिस को सूचना दी गई। एएसआई पीएस बोरा, प्रधान आरक्षक दिनेश भाभर मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। 4 दिन पहले की मंडी रोड स्थित एक व्यापारी की दुकान से चोरों द्वारा शटर उचका कर 6,7 क्विंटल सोयाबीन चोरी की गई थी।जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन