Tue 19 May 2026

ब्रेकिंग

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने 35 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए जुटें एक हजार से ज्यादा लोग

पुलिस ने 26 हजार लीटर शराब नष्ट की,सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चली कार्रवाई

युवती को परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस राजगढ़ जिले से पकड़कर लाई

सुचना

: आलीराजपूर जिले मे अब गूण्डो की खेर नही असामाजिक तत्‍वों पर पुलिस की पैनी नजर

Kailash Gupta

Sat, Feb 12, 2022
Post views : 116

अलीराजपुर (मनीष अरोडा)। जोबट मे हूई घटना के बाद अब पूलिस के द्रारा बदमाशो की धर पकड तेज कर दी है पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह बताया कि असामाजिक तत्‍वों के द्वारा जिलें की अमन शांति को भंग करनें की कोशिश की गई, जिसमें विगत दिवस कस्‍बा जोबट में अराजकता फैलाई जा रही थी, जिस पर पुलिस की त्‍वरित कार्यवाही के परिणामस्‍वरूप विफल हो गई। जोबट घटना के पश्‍चात से संपूर्ण जिले के गुण्‍डों/निगरानी बदमाशों पर पुलिस के द्वारा सख्‍त कार्यवाही की जा रही है। गुण्‍डों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की संपूर्ण निगरानी पुलिस अधीक्षक के द्वारा की जा रही है ताकि किसी भी स्‍तर पर गुण्‍डों का बख्‍शा नही जा सकें। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुण्‍डों पर नकेल कसने की लिये आवश्‍यक है, कि इनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जावे, जिसके लिये अलीराजपुर पुलिस के द्वारा विगत 24 घण्‍टों में संपूर्ण जिलें के थाना क्षैत्रों के कुल चिन्हित 84 गुण्‍डा तत्‍वों में से 76 गुण्‍डा तत्‍वों का भौतिकरूप से सत्‍यापन कर चैकिंग की गई एवं 20 गुण्‍डा तत्‍वों के विरूद्ध धारा 110 जाफौ की कार्यवाही की गई है, इसी प्रकार चिन्हित 129 निगरानी बदमाशों में से 114 भौतिकरूप से चैकिंग एवं 48 के विरूद्ध धारा 110 जाफौ के तहत कठोर कार्यवाही की गई है तथा संपूर्ण जिलें में लगातार पेट्रोलिंग एवं फ्लेग मार्च किया गया है जोबट में हुई घटना को अलीराजपुर पुलिस के द्वारा बहुत ही गंभीरता से लिया है, उक्‍त घटना में शामिल असामाजिक तत्‍वों को पुलिस के द्वारा त्‍वरित कार्यवाही करते हुये अपराध पंजीबद्ध किये गये हैं तथा 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्‍यायालय में ‍प्रस्तुत किया गया है। असामाजिक तत्‍व इस प्रकार की घटना करनें के लिये पुनरावृत्ति न कर सकें, जिस हेतु कठौर कार्यवाही की जा रही है।पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने बताया कि पुलिस का आमजनता से संवाद बनानें की दिशा में कार्यवाही कर रहें तथा अलीराजपुर पुलिस का प्रयास है, कि जिलें में अमन शांति बनी रहे, जिस हेतु असामाजिक तत्‍वों पर सख्‍ती से कार्यवाही करना पुलिस की प्राथमिकता में है। असामाजिक तत्‍वों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है और आगे भी गुण्‍डा बदमाशों के विरूद्ध कठौर कार्यवाही जारी रहेगी, यह पुलिस का स्‍पष्‍ट संदेश है, कि किसी भी स्‍तर पर अराजकता फैलानें वाले को बख्‍शा नहीं जावेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन