Fri 03 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

: निर्वाचन आयोग ने मतगणना केंद्रों के लिए दिए निर्देश, मतगणना केंद्रों में VIP की नो एंट्री

Kailash Gupta

Tue, Nov 21, 2023
Post views : 390
भोपाल। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतगणना केंद्रों में VIP लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। राज्य के मंत्री हो या फिर केंद्र के मंत्री मतगणना केंद्रों में उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंत्री, सांसद, विधायक और महापौर गणना एजेंट भी नहीं बन सकेगें। साथ ही शासकीय कर्मचारी भी पार्टियों के एजेंट नहीं बन सकेगें। मंत्रीगण केवल उस स्थिति में ही मतगणना केन्द्रों में प्रवेश पा सकेंगे, जब वे खुद विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार हों। वे केवल उसी विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे, जहां से वे चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन ऐसी स्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए तैनात सशस्त्र गार्डों को मतगणना केन्द्र के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन