Fri 03 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

: सीएम राईज स्कूल के लिए स्थल निरीक्षण के लिए रजला पहुंचे कलेक्टर

Kailash Gupta

Sun, May 1, 2022
Post views : 175

झाबुआ (रमेश कुमार सोलंकी )। राज्य शासन के द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए एक ही जगह सभी प्रकार की उच्च सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीएम राईज स्कूल रजला के लिए स्वीकृति जारी की है। यहां पर प्रायमरी से 12 वीं तक शिक्षा दी जाएगी। यहां पर लगभग 1800 बच्चों के लिए स्कूल एवं छात्रावास की बेहतर सुविधा उपलब्ध रहेगी। कलेक्टर सोमेश मिश्रा स्थल निरीक्षण के लिए माध्यमिक विद्यालय रजला पहुंचे। इस स्थान का चयन किया गया है। प्रपोजल को भेजे जाने के लिए स्थल निरीक्षण किया गया। राज्य शासन के द्वारा 3 मॉडल र्निधारित किए गए है। जिसमें से चयन कर कार्यवाही भोपाल स्तर से होगी। इस दौरान सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग प्रशांत आर्य, तहसीलदार सुखदेव डावर, सीईओ जनपद पंचायत राणापुर जेएस मुजाल्दा, प्राचार्य माध्यमिक विद्यालय रजला, प्रभारी पीआरओ सुधीर कुशवाह उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन