Fri 03 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

सतीश बीएड कॉलेज में पवन गुप्ता हुए सेवानिवृति : श्री गुप्ता की सेवानिवृति पर सम्मान समारोह आयोजित

Kailash Gupta

Sat, Nov 29, 2025
Post views : 404

रेवाड़ी (हरियाणा)। एस.पी.कॉलेज ऑफ ए‌जुकेशन, रेवाड़ी में शनिवार कॉलेज के कार्यालय प्रभारी पवन गुप्ता के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पवन गुप्ता ने संस्थान में 39 वर्ष 3 माह तक अपने सेवाएँ देते हुए कॉलेज की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्राचार्य महोदय ने कहा की पवन गुप्ता का कार्यनिष्ठ, सहज एवं एवं समर्पित व्यक्तित्व पूरे कॉलेज समुदाय के लिए प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने वर्षा तक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी अनुशासन और सौम्यता के साथ किया। संस्थान के प्रबंधकों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों तब विद्यार्थियों ने भी श्री गुप्ता को उनके लंबे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं सक्रिय जीवन की कामना की। उनके सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की अनेक यादों और अनुभवों को साझा किया, जिससे बतावरण भावुक एवं सौहार्दपूर्ण बन गया। कार्यक्रम में पवन गुप्ता को‌ सम्मान-पत्र, स्मृति-चिन्न एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में श्री गुप्ता ने कॉलेज प्रबंधन, शिक्षको, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सहयोग एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन