Tue 16 Jun 2026

ब्रेकिंग

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 9 नए डॉक्टर हुए नियुक्त

स्वागत मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष को हाथ से अलग करने का वीडियो और फोटो चर्चा में

सुचना

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम ट्रेलर के धार आगमन पर दिखी गुटबाजी : स्वागत मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष को हाथ से अलग करने का वीडियो और फोटो चर्चा में

Kailash Gupta

Tue, Jun 16, 2026
Post views : 54

धार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम ट्रेलर के धार नगर आगमन के दौरान संगठन के भीतर गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आई। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में अलग-अलग गुटों द्वारा स्वागत की तैयारियां और शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला जिससे संगठन में चल रही अंदरूनी खींचतान की चर्चा तेज हो गई।

कार्यक्रम के दौरान एक घटनाक्रम विशेष रूप से चर्चा का विषय बन गया। पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगांव के समर्थक एवं जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पद के दावेदार विवेक पाटीदार द्वारा लगाए गए स्वागत मंच पर प्रदेश अध्यक्ष को बड़ी फूलमाला पहनाई जा रही थी। इसी दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय सूर्या भी स्वागत में शामिल होने के लिए माला के अंदर आने का प्रयास करते दिखाई दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी बीच विवेक पाटीदार ने जय सूर्या को हाथ से अलग कर दिया। यह दृश्य मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों की नजरों में आ गया तथा कार्यक्रम के बाद इसकी चर्चा पूरे आयोजन में होती रही। घटना का फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि स्वागत कार्यक्रम के दौरान सामने आया यह घटनाक्रम संगठन के भीतर चल रही गुटीय राजनीति और पदों की दावेदारी को उजागर करता है। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के नाम पर विभिन्न गुटों द्वारा अलग-अलग शक्ति प्रदर्शन किए जाने से संगठनात्मक एकजुटता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

हालांकि, इस मामले में भाजपा संगठन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

हालांकि इससे पहले में भी पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव द्वारा जयसूर्या को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने का खुल कर विरोध कर चुके हैं।

अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस पूरे घटनाक्रम को किस रूप में लेता है और भविष्य में इस तरह की सार्वजनिक स्थिति से बचने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन