महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त : महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त
Kailash Gupta
Tue, Jun 16, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश में वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। राज्य शासन द्वारा
मध्यप्रदेश नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगरीय निकायों के आगामी निर्वाचन के लिए महापौर अध्यक्ष के पद के आरक्षण की कार्यवाही के लिए आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश को विहित प्राधिकारी घोषित किया जा चुका हैं।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार संबंधित अधिकारी विभिन्न निकायों में आरक्षण प्रक्रिया का निर्धारण करेंगे।
जानकारी के अनुसार, प्रदेश के नगर निगमों में महापौर पद तथा नगर पालिकाओं एवं नगर परिषदों में अध्यक्ष पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग के आरक्षण का निर्धारण नियमानुसार किया जाएगा। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तैयारियों को और गति मिलने की संभावना है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन