Tue 16 Jun 2026

ब्रेकिंग

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 9 नए डॉक्टर हुए नियुक्त

स्वागत मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष को हाथ से अलग करने का वीडियो और फोटो चर्चा में

सुचना

इंदौर लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई : 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Kailash Gupta

Tue, Jun 16, 2026
Post views : 134

बदनावर। इंदौर लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बदनावर तहसील के खेरवास की पटवारी कला भट्ट को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

लोकायुक्त इंदौर के महानिदेशक योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर यह ट्रैप कार्रवाई की गई।

शिकायतकर्ता सुरेश सिंह पवार (50 वर्ष) निवासी ग्राम खेरवास, तहसील बदनावर, जिला धार ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कृषि भूमि से लगी शासकीय भूमि एवं सड़क का सीमांकन एवं नपती करने के एवज में पटवारी कला भट्ट द्वारा 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

लोकायुक्त द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद 16 जून 2026 को विशेष ट्रैप दल का गठन किया गया।

कार्रवाई के दौरान पटवारी कला भट्ट, पटवारी हल्का नंबर 7 मूलथान एवं अतिरिक्त प्रभारी पटवारी हल्का नंबर 9 खेरवास, को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ट्रैप दल में शामिल अधिकारी

कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार, शैलेन्द्र सिंह परिहार, मनीष माथुर, कृष्णा अहिरवार, कमलेश तिवारी, महिला आरक्षक जान्हवी सेंगर एवं आकांक्षा वर्मा शामिल थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन