Fri 03 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

कल राज्यपाल मंगु भाई पटेल बदनावर में करेंगे : अमर शहीद रविंद्र सिह राठौर की प्रतिमा का अनावरण

Kailash Gupta

Fri, Jul 3, 2026
Post views : 461

बदनावर। कल मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल बदनावर आएंगे वे यहां माथुर कालोनी में लगी अमर शहीद रविंद्र सिह राठौर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने बताया कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल का हेलीकॉप्टर रविवार सुबह साढ़े 9 बजे नागेश्वर के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से सिधे माथुर कालोनी में लगी अमर शहीद नायब सूबेदार श्री रविंद्र सिह राठौर की प्रतिमा का माल्यार्पण कर अनावरण करेंगे। इसके साथ ही शिव वाटिका उद्यान एवं सिविल अस्पताल भवन का लोकार्पण भी करेंगें। उसके पश्चात कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शामिल होंगे। वहां आमजन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर विधायक नीना वर्मा, कालू सिंह ठाकुर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव भी शामिल होंगे। राज्यपाल बदनावर में करीब डेढ़ घण्टे रुकेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन