Sat 04 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

इंदौर रालामंडल पर एक्सीडेंट : पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत तीन की मौत

Kailash Gupta

Fri, Jan 9, 2026
Post views : 718

इंदौर। रालामंडल में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल का बेटा प्रखर शामिल हैं। कार सवार एक युवती गंभीर घायल है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसा रालामंडल इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। डीसीपी कृष्ण लाल चंदानी ने बताया, ग्रे कलर की नेक्सन कार (MP13 ZS8994) में प्रेरणा बच्चन, प्रखर कासलीवाल, मानसन्धु और अनुष्का राठी सवार थे। प्रखर का जन्मदिन था, चारों कोको फार्म में बर्थडे पार्टी मनाकर इंदौर लौट रहे थे। कार प्रखर चला रहा था।

हादसे में प्रेरणा, प्रखर, मानसन्धु की मौके पर ही मौत हो गई। अनुष्का घायल है।

सभी इंदौर के रहने वाले हैं। प्रेरणा नर्मदा भवन के पास स्कीम नं 74, प्रखर कासलीवाल तिलक नगर, मानसन्धु भंवरकुआं और अनुष्का रॉयल अमर ग्रीन की रहने वाली है। प्रेरणा ग्रेजुएशन के बाद UPSC की तैयारी कर रही थी। मानसन्धु के परिवार का ट्रांसपोर्ट का काम है। प्रेरणा का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे बड़वानी में उनके पुश्तैनी घर से होगा।

ट्रक चालक फरार, पुलिस ने नाकाबंदी कराई

रालामंडल थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के मुताबिक, कार सवार युवक-युवतियां संभवतः छात्र थे और पार्टी मनाकर लौट रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के मार्गों पर नाकेबंदी की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन