Sat 04 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

गुरु सप्तमी पर्व : का दो दिवसीय समारोह आज से प्रारंभ हुआ

Kailash Gupta

Fri, Dec 26, 2025
Post views : 251

बदनावर। विश्व पूज्य गुरु भगवंत आचार्य श्रीमद विजय राजेंद्र सुरिश्वर जी महाराज साहब का जन्म एवं स्वर्गारोहण दिवस गुरु सप्तमी पर्व का दो दिवसीय समारोह आज गुरु मंदिर में साध्वी श्री तत्त्व लता श्री जी महाराज साहब के सानिध्य में 18 अभिषेक से प्रारंभ हुआ। जिसमें गुरु मंदिर के मूल नायक श्री वासुपुज्य भगवान गुरुदेव श्री राजेंद्र सुरिश्वरजी महाराज साहब की प्रतिमा के साथ सभी प्रतिमाओं का विभिन्न औषधीयो, जड़ी बूटियां एवं पवित्र नदियों के जल से मंत्रोचार के साथ अभिषेक किया गया साथ ही विभिन्न मुद्राओं के द्वारा आवाहन भी किया गया 18 अभिषेक प्रतिमा के लघु प्राण प्रतिष्ठा के समान होता है इसके द्वारा मंदिर एवं प्रतिमाओं की विगत दिनों हुई आसाधनाओ को दूर किया जाता है एवं प्रतिमा में पुनः तेज उभर आता है , अभिषेक के पश्चात प्रतिमा का घी में मुख दर्शन की विधि भी हुई अंत में आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

मुख्य प्रतिमा के अभिषेक का लाभ महावीर कुमार सिद्धार्थ कुमार चौरडिया एवं गुरुदेव की प्रतिमा के अभिषेक का लाभ निलेश कुमार रचित कुमार नाहटा ने लिया। अभिषेक विधि एवं संगीत के लिए नागदा से आए हुए डॉ विपिन बागरेचा एवं आयुष म्यूजिकल पार्टी ने भक्ति गीतों के साथ कार्यक्रम संपन्न करवाया ।रात्रि में कुमारपाल आरती का लाभ प्रवीण कुमार जवाहरलाल चोरड़िया ने लिया।

शनिवार को होगा मुख्य आयोजन जिसमें प्रातः गुरुदेव की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली जाएगी इसके पश्चात साध्वी श्री के प्रवचन एवं साधर्मिक वात्स्य का आयोजन किया जाएगा साथ ही सामूहिक आई एम विल भी किए जाएंगे दोपहर में श्री राजेंद्र श्री गुरुपद महा पूजन का आयोजन किया जाएगा एवं रात्रि में महा आरती उतारी जाएगी संपूर्ण आयोजन का लाभ स्वर्गीय कुसुंम बहीन कमलचंद जैन परिवार की ओर से राहुल कुमार आदित्य कुमार जैन ने लिया है।

इसी प्रकार फोरलेन स्थित श्री संकेश्वर पुरम तीर्थ पर भी उत्साहपूर्वक गुरु सप्तमी महोत्सव मनाया जाएगा इसके तहत प्रातः पश्चाल चंदन पूजन अष्टप्रकारी पूजन एवं रात्रि में आरती का आयोजन किया जाएगा साथ ही मुख्य आयोजन स्थल से मोहनखेड़ा तीर्थ जाने वाले यात्रियों के लिए प्रातः 8 बजे से नवकारसी का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसका लाभ फैंसी देवी सुखराज जी कबदी परिवार ने लिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन