Sat 18 Apr 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आहवान अभियान के अंतर्गत हजार हस्ताक्षरों का लक्ष्य,गांव गांव बैठकों का दौर जारी

स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर एवं भंडारे का आयोजन

सेवा समर्पण व सुशासन एवं अन्त्योदय पखवाड़ा दिवस अन्तर्गत जनता की समस्या का समाधान हेतु अध्यक्ष टोल फ्री नम्बर एवं एकल खिड़

चोरी व मारपीट की घटना के विरोध में ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

पूरे विश्व के साथ ही बदनावर में भी हुए नवकार महामंत्र के जाप

सुचना

तहसीलदार को आवेदन दिया : गौ सम्मान आहवान अभियान के अंतर्गत हजार हस्ताक्षरों का लक्ष्य,गांव गांव बैठकों का दौर जारी

Kailash Gupta

Fri, Apr 17, 2026
Post views : 71

बदनावर । गौ सम्मान आहवान अभियान को लेकर के तैयारीयां जमीनी स्तर पर जाकर के की जा रही है। बदनावर क्षैत्र के कार्यकर्ता आम लोगों को अभियान से जोड़ने के लिए गांव गांव में पत्रको के वितरण कर रहें हैं।साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।कार्यकर्ता के द्वारा हजार हस्ताक्षरों का लक्ष्य रखा गया है।ज्ञात है की गौ सम्मान आहवान अभियान संपूर्ण देश व्यापी अभियान है। जिससे हर व्यक्ति को जोड़ना प्राथमिकता में रखा गया है।तभी गौमाता को राष्ट्रीय माता घोषित कराया जा सकता है। कार्यकर्ता गांव गांव में जाकर के प्रत्येक गांव की टोली के साथ बैठक कर रहे हैं अलग-अलग गांव में युवा नौजवान बुजुर्ग सभी लोग को सम्मान आवाहन अभियान से जुड़ रहे और बैठक में भाग ले रहे हैं। ज्ञात है कि अभियान से गौपालक,गौसेवक, साधु संत, सन्यासी, गौ प्रेमी ,गौ भक्त आदी को सम्मिलित किया जाना है।

वही अभियान से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को तहसीलदार सुरेश नागर को वह सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत 27 अप्रैल को दिए जाने वाले ज्ञापन के विषय में अवगत कराया और अनुमति के लिए आवेदन सौंपा। ज्ञापन देते समय हजारों लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

देश भर में जगाई जा रही गौ सम्मान अभियान का प्रचार प्रसार बदनावर में जोर शोर से किया जा रहा है।एक दर्जन से भी ज्यादा गांवों में मिंटींग ली जा चुकी है।सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर एक बड़े जनजागरण अभियान गो सम्मान आह्वान अभियान की शुरुआत की जा रही है।इस अभियान के तहत आगामी 27 अप्रैल एवं 27 जुलाई 2026 को गो सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अभियान के तहत देश के सभी गो प्रेमियों एवं नागरिकों से आह्वान किया गया है कि वे अपने-अपने तहसील, ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय पहुंचकर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपें।अभियान का मुख्य उद्देश्य गोमाता को राष्ट स्तर पर सम्मान दिलाना, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कराना तथा गो सेवा के लिए सशक्त कानून बनाने की मांग को प्रमुखता से उठाना है। इसके साथ ही गौ आधारित कृषि, पंचगव्य उत्पादों को गौ सम्मान आहवान अभियान ,गौ सम्मान दिवस बढ़ावा देने, गौशालाओं के विकास और गोवंश संरक्षण के लिए व्यापक नीतिगत सुधार की मांग भी शामिल है।अभियान पूरी तरह अहिंसात्मक रहेगा और इसमें किसी भी प्रकार का राजनीतिक या संगठनात्मक मंच नहीं होगा। केवल गो सेवा, गो सुरक्षा और गो सम्मान के उद्देश्य से जनजागरण, संकीर्तन, रैली और ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात रखी जाएगी।कार्ययोजना के अनुसार देश के प्रत्येक जिले और तहसील स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं संतों को जोड़कर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।27 अप्रैल को ज्ञापन देने के बाद सरकार की प्रतिक्रिया के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी, जिसमें जुलाई माह में पुनः ज्ञापन और आवश्यकता पड़ने पर बड़े स्तर पर आंदोलन भी किया जाएगा।।साथ ही आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर गो सेवा के इस अभियान को सफल बनाने की अपील गई है।

इस अभियान के माध्यम से देशभर में गो संरक्षण को लेकर एक व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने की तैयारी की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन