Sat 04 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

कल होगा भुमिपूजन : माथुर कालोनी में शहीद रविंद्रसिंह राठौर की प्रतिमा लगेगी

Kailash Gupta

Fri, Jan 9, 2026
Post views : 429

बदनावर। तहसील के एकमात्र अमर शहीद रविंद्र सिंह राठौर की यहां नगर के माथुर कॉलोनी में प्रतिमा स्थापित करने के लिए शनिवार को भूमिपूजन कार्यक्रम नगर परिषद द्वारा आयोजित किया जाएगा।

नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शहीद रविंद्रसिंह राठौर की माथुर कॉलोनी में प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जिसका सुबह 11 बजे भूमि पूजन केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, पूर्व उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती व ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि अतिथि रूप में उपस्थित रहेंगे।

बता दे कि रविंद्र सिंह राठौर ने जुलाई 2001 में जम्मू-कश्मीर के सुरणकोट के जंगलों में ऑपरेशन रक्षक का नेतृत्व किया था। उन्होंने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया था। 9 जुलाई 2001 को आतंकियों से लड़ते हुए वे शहीद हो गए थे। राठौर बदनावर के गांव पाना के निवासी थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन