साध्वी ऋतम्भरा 18 मार्च को आएंगी बदनावर : धर्मसभा का होगा आयोजन
Kailash Gupta
Fri, Feb 6, 2026
Post views : 377
बदनावर | साध्वी ऋतम्भरा 18 मार्च को बदनावर पधारेंगी। इस अवसर पर शाम 5 बजे विराट धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। धर्मसभा में अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देंगी। धर्मसभा के दौरान वे धर्म, संस्कार, राष्ट्रभावना और जीवन मूल्यों पर अपने अमृत वचनों से समाज को दिशा देंगी। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्वामी सत्यश्रेय गिरि महाराज ने बताया कि यह आयोजन आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक जागरण एवं सकारात्मक ऊर्जा के संचार का माध्यम बनेगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार धर्मसभा में शामिल होकर लाभ लेने की अपील की है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन