Tue 10 Feb 2026

ब्रेकिंग

नेताओं की आपत्तियों से मतदाता परेशान

महाशिवरात्रि पर्व के दुसरे दिन बैजनाथ मंदिर पर होगा भव्य नगर भोज व भजन संध्या का आयोजन

धर्मसभा का होगा आयोजन

महाशिवरात्रि पर्व पर मां जयंती धाम सेवा समिति द्वारा श्रमदानी,समयदानी व दानदाताओं का सम्मान किया जाएगा

नागदा में आयोजित बाबूजी महादंगल में राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों के बीच हुआ महाकाबला

सुचना

रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य मे हरियाली लाओ जल बचाओ : महाशिवरात्रि पर्व पर मां जयंती धाम सेवा समिति द्वारा श्रमदानी,समयदानी व दानदाताओं का सम्मान किया जाएगा

Kailash Gupta

Fri, Feb 6, 2026
Post views : 31

धार। जिले के सरदारपुर तहसील के मध्य में दसई लाबरिया रोड़ उन्डवा नदी के किनारे स्थित प्राचीन वृक्ष मंदिर,श्री उंडेश्वर महादेव, मां जयंती धाम में महाशिवरात्रि के पावन महापर्व पर मां जयंती धाम सेवा समिति द्वारा यहां रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में”हरियाली लाओ जल बचाओ” जनजागृति महाअभियान के तहत श्रमदानी,समयदानी एवं पर्यावरण मित्रों व दानदाताओं का अभिन्दन किया जाएगा। महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत वृक्ष मंदिर में विराजित श्री उंडेश्वर महादेव का आकर्षक श्रृंगार गोवर्धन पटेरिया द्वारा किया जाएगा। ,महाभिषेक पंडित पंकज शास्त्री के आचार्यत्व में आयोजित होगा। इस अवसर पर ग्राम दसई,जयंती माता,चो.बालोद, पदमपुरा,मानपुरा,निहालपुरा, हनुमन्तया,ख़ुटपला, रेतीखोदरा, वणी,बरमंड़ल,चिराखान,किशनपुरा,खिलेड़ी, फुलेडी,पाना,टकरावदा,कड़ोदकला,बिड़वाल,कोद,लेडगांव ,भरावदा, बालोदा,मांगोद आदि गांवों सहित जिलेभर से यहां हजारों पर्यावरण प्रेमियों व शिवप्रेमी भक्तों का विहंगम 26वां महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। जयंती धाम समिति के संस्थापक अध्यक्ष रामकरण पटेल ने जानकारी देते हुए बताया की मां जयंती धाम सेवा समिति द्वारा विगत ,25 वर्षों से लगातार “हरियाली लाओ,जल बचाओ” जनजागृति महाअभियान के तहत मंदिर परिसर क्षेत्र के चारों तरफ काली चट्टानों व दुर्गम पहाड़ीयो के बीच हजारों पौधों का रोपण कर संस्था ने सुरक्षा के साथ पौधों को वृक्षों का स्वरूप देने में अपना श्रमदान, समयदान व धनदान देकर इस पुनीत प्राकृतिक महायज्ञ में अपनी आहुति देकर स्थान को तीर्थस्थल का स्वरूप दिया गया है। उक्त पर्यावरण संरक्षण संस्था को मध्यप्रदेश की जनअभियान परिषद द्वारा भी नवांकुर संस्थान के रूप में शामिल किया गया है। जिसके अंतर्गत ग्रामोदय से अभ्युदय के तहत पर्यावरण के साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी जन जन तक पहुंचाने का कार्य भी किया जाएगा। स्थान को प्राकृतिक वातावरण से आच्छादित करने वाले श्रमदानी, समयदानी व धनदानी पर्यावरणप्रेमी व सामाजिक कार्यकर्ताओ का जयंती धाम सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर सम्मान महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर महाशिवरात्रि महोत्सव में प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,पर्यावरणप्रेमी ,मीडियाकर्मी व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में महोत्सव आयोजित होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर जयंती धाम सेवा समिति अध्यक्ष सुरेश भूत संस्था के गोपाल भालोड, दशरथ श्यामभानेज, ओमप्रकाश धराड़ वाला,विष्णु पाटिल,शिवनारायण हिरापरर्थी, महेश पाटीदार,रतन बंजारा,जयराम कटारा,दिनेश मेड़ा,प्रताप मेड़ा,मिश्रीलाल मेड़ा,जगदीश मेड़ा,कैलाश मेड़ा आदि कार्यकर्ता जुट गए है। महाभिषेक के पश्चात संध्या में दिपयज्ञ व रात्रि मे क्षेत्र की भजन मंडलीयो द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महाआरती के साथ महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन