Sat 24 Jan 2026

ब्रेकिंग

अनुशासन, खेल भावना, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच विद्यार्थी जीवन की आधारशिला हैं-श्रीमती यादव

धार-बड़वानी की दूरी होगी आधी, कई गांवों को मिलेगा सीधा और सुरक्षित रास्ता

के सामने बैठ कर कांग्रेस ने किया मौन धरना-प्रदर्शन

मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं, इन्हें साफ पानी मिलना चाहिए,कांग्रेस ने पीड़ितों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि दी

महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने मोन धरना प्रदर्शन

सुचना

नगर परिषद में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हुआ : न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत

Kailash Gupta

Thu, Nov 13, 2025
Post views : 215

बदनावर।न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज गुरुवार को नगर परिषद बदनावर में विधिक साक्षरता सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश जी.सी. मिश्रा तथा विशेष अतिथि न्यायाधीश सुश्री पलक प्रजापति थे। शिविर में संबोधित करते हुए जिला न्यायाधीश ने बताया कि विधि की भूल क्षम्य नही है कानून की नज़र में सभी को कानून पता है विधि का उल्लंघन अपराध माना जायेगाआपने घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम , मोटर दावा दुर्घटना अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों को विस्तार से बताते हुए वाहन चलाते समय वाहन का रजिस्ट्रेशन ,बीमा एवम लायसेंस आदि वैध दस्तावेज रखने के बारे में बताया , संपत्ति के अधिकार संबंधी कानून महिला अपराध से संबंधित कानून आदि के बारे उदाहरण सहित विस्तार पूर्वक बताया साथ ही डिजिटल अरेस्ट व हनी ट्रेप जैसे होने वाले साइबर अपराधों के बारे में जागरूक कर उनसे बचने के लिए सतर्कता के उपाय बताए

साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए निशुल्क विधिक सहायता योजना , प्रिलिटिगेशन, मध्यस्थता व लोक अदालत के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। न्यायाधीश सुश्री पलक प्रजापति ने न्यायोत्सव 2025 विधिक सेवा सप्ताह की भूमिका पर प्रकाश डाला एवम विधिक साक्षरता शिविर के उद्देश्य बताए।विधिक अधिकार , न्याय तक पहुँच एवं मप्र.में सर्वाधिक सड़क दुर्घनाएं धार जिले में होने जानकारी देते हुए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने ,यातायात नियमों का पालन करने व सड़क पर सावधानी पूर्वक नियमानुसार वाहन चलाने के बारे में बताया गया।

शिविर में शेखर यादव,नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पंवार ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी लाल सिंह चौहान ,पार्षद गण नायब नाज़िर शांतिलाल कलमे ,शेखर रील , न्यायालय कर्मचारी एवं नगर परिषद के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जयेश राजपुरोहित ने किया एवं आभार नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना यादव द्वारा व्यक्त किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन