Sat 04 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

कांग्रेस ने दिया ज्ञापन : बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को दिए ज्ञापन

Kailash Gupta

Sun, Dec 28, 2025
Post views : 382

धार। आज जिला मुख्यालय पर धार जिला कांग्रेस स्वतंत्र जोशी के नेतृत्व में बांग्लादेश में हुए हिंदू समुदाय के वैयक्ति की हत्या के विरोध मे एवं बीजेपी नेता कुलदीप सेंगर पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम दो ज्ञापन धार नायब तहसीलदार को दिए।

पहले ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए भारत सरकार से तत्काल हस्तक्षेप एवं कठोर कदम उठाने की मांग की गई। इस विषय पर केंद्र सरकार की उदासीनता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए नरेंद्र मोदी से सुरक्षा की मांग की गई।

दूसरे ज्ञापन में बलात्कारी कुलदीप सेंगर को मिली जमानत का कड़ा विरोध करते हुए माननीय सुप्रीम कोर्ट से उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत को निरस्त कर न्याय व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रखने की मांग की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन