बदनावर में कांग्रेस ने : मतदाता सूची गड़बड़ी की शिकायत को लेकर दिया ज्ञापन
Kailash Gupta
Sat, Jan 24, 2026

बदनावर। मतदाता सूची में भाजपा द्वारा की जा रही गंभीर और नियमितताओं एवं फर्जी तरीके से नाम काटने पर रोक लगाने तथा इस प्रक्रिया को निष्पक्ष पारदर्शी व ईमानदारी पूर्वक संपन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग को निर्देश दिए जाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रियंका मिमरोड को दिया गया इस दौरान कुछ देर विधायक भंवर सिंह शेखावत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे बाद में ज्ञापन सोपा गया एक अन्य ज्ञापन कलेक्टर के नाम भी एसडीएम को दिया जिसमें बताया कि मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण फिर के दौरान भाजपा से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के प्रभाव में आकर कई स्थानों पर गंभीर और निर्मित करें की जा रही है और बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम फर्जी आपत्ति गलत सत्यापन एवं बिना पूर्व सूचना के मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं जिससे आम नागरिक अपने संवैधानिक मताधिकार से वंचित हो रहा है या अत्यंत चिंताजनक विषय है कई मामलों में ना तो संबंधित मतदाता को सूचना दी गई है और ना ही उसे अपना पक्ष रखने का अवसर दिया है इस तरह के कार्यवाही लोकतंत्र की मूल भावना निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया एवं संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रतिकूल है ज्ञापन में मांग की गई थी भारत निर्वाचन आयोग को इस बारे में निर्देशित किया जाए कि फिर की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष पारदर्शी व नियमों के अनुरूप संपन्न कराई जाए फर्जी तरीके से मतदाताओं के नाम काटने पर तत्काल रोक लगाई जाए बिना समुचित सत्यापन लिखित सूचना व मतदाता को सुनवाई का अवसर दिए बिना किसी भी नाम की कटौती नहीं की जाए फर्जी नाम कटौती में संयुक्त अधिकारियों कर्मचारियों व अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिनारायण सिंह पंवार,कमल सिंह पटेल, जिला संगठन महासचिव परितोष सिंह राठौड़, कानवन ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल विधायक प्रतिनिधि कैलाश गुप्ता, संदीप महेश्वरी, निर्मल वर्मा, नितिन सांखला, विनोद शर्मा, अंशु बोकाडिया, पंकज लोधा,देवपाल सिंह जाधव, कंवर लाल पाटीदार, धनश्याम जाट, संजय भुरिया, बने सिंह नवासा,जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सोनू जाट जिला युवक कांग्रेस महासचिव यशवर्धन सिंह पंवार किसान कांग्रेस दिनेश रघुवंशी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम सिंह साजीद खान, मुख्तियार अली, डोडिया,बबलु भाभर, सुरेश पटेल, अतुल बाफना, सुरेश द्विवेदी, बद्री लाल पाटीदार, विपिन गिरी गोस्वामी, अनूप जैन, उमेश पाटीदार, अक्षत चोपड़ा, महेश मुकाती, देवेंद्र सिंह पवार, भेरूलाल वसुनीया,प्रकाश मकवाना, छोटू बना मुगेला, कृष्णा कठोडिय, संदीप चंद्रावत,सुरज गिरवाल, परमानंद गुर्जर, अर्जुन नांदेड़, चेतन सिंह राठौड़, राजेंद्र लालवानी, धनपाल सिंह, संदीप चौधरी,राहुल सिंह रेशमगारा, राम सीरवी, राधेश्याम मंडलोई, सदाशिव बोरिया, सुरेश प्रजापत, तूफान सिंह कुशवाहा, चंद्रभान सिंह, कुशाल सिंह, विक्रम सिंह, प्रेम सिंह धनिया खेड़ी, दिलीप सिंह पटेल, अनिल ठाकुर, अजय कुशवाहा, राकेश रिटोडी, सुरेश धमना सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन का वचन पूर्वा नपं अध्यक्ष अभिषेक टल्ला मोदी व कलेक्टर के नाम ज्ञापन का वचन बदनावर ब्लॉक अध्यक्ष निरंजन सिंह पवार द्वारा किया गया। अंत में आभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश होती द्वारा व्यक्त किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन