Sat 04 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

कानूनी जागरूकता एवं नागरिक दायित्व पर प्रेरक कार्यशाला.. : काश्यप विद्यापीठ बदनावर

Kailash Gupta

Wed, Nov 12, 2025
Post views : 204

बदनावर। काश्यप विद्यापीठ में आज न्यायोत्सव सप्ताह के अंतर्गत “कानूनी जागरूकता एवं नागरिक दायित्व” विषय पर एक अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, बाल अधिकारों तथा शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे एक जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बन सकें।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एडीजे बदनावर श्री जी. सी. मिश्रा एव उनके सहयोगी न्यायाधीश माननीया सुश्री जसवीता शुक्ला, माननीया न्यायाधीश श्रीमती सीमा धाकड़ तथा माननीया न्यायाधीश सुश्री पलक प्रजापति थे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। विद्यालय समन्वयक विपिन जैन एवं प्राचार्या श्रीमती नंदा व्यास एवं विद्यालय के हेड बॉय और हेड गर्ल द्वारा सभी वक्ताओं का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान चारों अतिथियों ने विद्यार्थियों को अपने प्रेरक विचारों एवं अनुभवों से मार्गदर्शन दिया।

सुश्री जसवीता शुक्ला ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सावधानीपूर्वक उपयोग, साइबर सुरक्षा, तथा ऑनलाइन अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

सुश्री पलक प्रजापति ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, वाहन बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस तथा हेलमेट के प्रयोग की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की।

श्रीमती सीमा धाकड़ ने शिक्षा के महत्व, बाल श्रम निषेध, शिक्षा का अधिकार (RTE) तथा बाल अधिकारों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया।

श्री जी. सी. मिश्रा ने POCSO अधिनियम, साइबर बुलिंग, गुड टच–बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से सदैव सतर्क एवं सजग रहने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या श्रीमती नंदा व्यास ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके समय और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक–कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री रवीन्द्र शर्मा ने किया।

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ, जिससे उनमें कानूनी जागरूकता और नागरिक दायित्वों के प्रति नई समझ एवं जिम्मेदारी की भावना जागृत हुई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन