Sat 04 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

साध्वी ऋतंभरा दीदी ने आर्याव्रत पत्रकार संघ के लोगो का विमोचन किया : पत्रकारों को सदैव सत्य, निष्पक्षता तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी लेखनी का उपयोग करना चाहिए

Kailash Gupta

Tue, Mar 17, 2026
Post views : 206

बदनावर। परम पूज्य साध्वी ऋतंभरा दीदी के करकमलों से आर्याव्रत पत्रकार संघ के आधिकारिक लोगो का विधिवत विमोचन हजारों लोगों के बीच हुआ। इस अवसर पर दीदी मां ने पर्दे को हटाकर लोगो का अनावरण किया। उन्होंने पत्रकारों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का सशक्त स्तंभ है और पत्रकारों को सदैव सत्य, निष्पक्षता तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी लेखनी का उपयोग करना चाहिए। दीदी ने कहा कि जब पत्रकार निर्भीक और निष्पक्ष होकर समाज के मुद्दों को सामने लाते हैं तब लोकतंत्र मजबूत होता है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होता है। उनके आशीर्वचन से उपस्थित पत्रकारों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। इस अवसर पर संत ऋषि राज्य महाराज एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सोमानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी पत्रकारों की भूमिका को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में आर्याव्रत पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिंह चौहान,नवीन चौहान, विनय पाटीदार, मनीष शर्मा, राकेश सिंह चौहान, डा गोपाल सिंह ठाकुर, प्रदीप पवार, शिवशंकर रिंगनोदिया, सचित बाहेती, मुकेश राठौर, सहित सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर समाजहित जनहित और निष्पक्ष पत्रकारिता को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। आर्याव्रत पत्रकार संघ के इस लोगो विमोचन को पत्रकारों की एकता और सशक्त संगठन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है जिससे पत्रकारों की आवाज को

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन