Sat 04 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

कल होगा छोटा नागदा में बाबूजी महादंगल का आयोजन,विधायक ने किया भूमिपुजन : यह सिर्फ़ एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, पराक्रम और संस्कारों का उत्सव है

Kailash Gupta

Sun, Feb 1, 2026
Post views : 577

बदनावर। ग्राम नागदा की पावन धरती पर आयोजित एक दिवसीय महाकुश्ती “बाबूजी महादंगल” भारतीय अखाड़ा संस्कृति, अनुशासन और शौर्य की जीवंत मिसाल बनने जा रहा है। यह महादंगल उन मूल्यों को समर्पित है, जहां मेहनत, सम्मान और खेल भावना सबसे ऊपर होती है। उक्त बातें संदीप सिंह शेखावत ने 2 फ़रवरी 2026 सोमवार शाम 4 बजे से बस स्टैंड, महावीर नगर, छोटा नागदा–बदनावर में आयोजित होने वाले एक दिवसीय महाकुश्ती “बाबूजी महादंगल” के भूमिपूजन के अवसर पर कही उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले नामी पहलवान, दांव-पेंच, ताकत और तकनीक का अद्भुत प्रदर्शन करेंगे। हर कुश्ती के साथ दर्शकों की धड़कनें तेज़ होंगी और अखाड़े की मिट्टी वीरता की कहानियाँ रचेगी। यह आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और परंपरागत खेलों के महत्व को समझाने का एक सशक्त माध्यम है। आयोजन को लेकर विधायक भंवरसिंह शेखावत ने कुश्ती एरिना का भूमि पूजन किया। इस गौरवशाली आयोजन में यह महादंगल क्षेत्रीय खेल संस्कृति को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प रखता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन