Sat 04 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

बदनावर में कांग्रेस का अनुठा प्रदर्शन : इंदौर में जहरीला पानी पीने से लोगों की मौत के मामले में मंत्री विजयवर्गीय को पिलाया गंदा पानी पिलाया और पुतला जलाया

Kailash Gupta

Mon, Jan 5, 2026
Post views : 271

बदनावर। रविवार को नगर में युवा कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस द्वारा इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पिने से कई लोगो की जान चली गई।

मगर भाजपा सरकार और नगरीय प्रशाशन मंत्री कैलाश विजयववार्गीय का कहना हे कि इससे घंटा फर्क नहीं पड़ता है।

विरोध मे रविवार को बस स्टैंड पर मंत्री कैलाश विजयवार्गीय के पुतले को बलवंती नदी का गन्दा पानी पीलाया गया और प्रतीकात्मक रूप से विजयवर्गीय की अर्थी निकाल कर राम नाम सत्य है भाजपा सरकार मस्त है के नारे लगाते हुवे बस स्टैंड पर पुतला दहन कर मुख्यमंत्री मोहन यादव से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को हटाने की और महापौर पुष्यमित्र भार्गव और जिम्मेदारो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पुलिस की पुतले को लेकर काफी देर तक खींचतान और झूमा झटकी होती रही मगर अतः में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजयवर्गीय का पुतला फूंक ही दिया।

पुलिस से झड़पते कांग्रेस कार्यकर्ता

इस दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर के प्रभारी मंत्री मुख्यमंत्री मोहन यादव है साथ ही नगरी प्रशासन मंत्री भी कैलाश विजयवर्गीय है उसके बावजूद इंदौर में इतनी बड़ी घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विधायक प्रतिनिधि कैलाश गुप्ता ने कहा कि इंदौर में इतनी बड़ी घटना होना काफी नींदनिय है 14 से अधिक लोगों की जान चली गई।गंदे पानी की शिकायत पहले भी आम जनता द्वारा प्रशासन को की गई थी मगर प्रशासन के ढीले रवैया के कारण आज निर्दोष लोगों को अपनी जान की कीमत देखकर चुकाना पड़ी।

युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष बलराम चौधरी ने कहा कि भागीरथपुरा में जिन लोगों की मौत हुई वह सभी निम्न स्तर के है गरीब होने के बावजूद अस्पतालों में उनसे हजारों रुपए के बिल देना पड़े और वहां के मंत्री शर्मनाक बाते बोलते हैं उन्हें लोगों की मौत से कोई हमदर्दी नहीं है। इसलिए उन्होंने मीडिया को दिए संबोधन में घंटा शब्द का उपयोग कर मृत लोगो का मजाक उड़ाया हैं।

इस मौके पर जिला आईटी समन्वयक आश्विन पाटीदार, नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारे,मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व सचिव चेतन राठौड़, पार्षद जगदीश पाटीदार, हरीश मंगलिया जनपद सदस्य चंदन भूरिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि निर्देश सोनगरा,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कृष्णा पंवार,नगर कांग्रेस के पुर्व अध्यक्ष अतुल बाफना, महेश मुकाती,अनूप जैन,अक्षत चोपड़ा,देवेंद्र सिंह पंवार,केसुर ब्लैक कांग्रेस उपाध्यक्ष अमन पांडे, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सद्दाम पटेल,लक्ष्मण भाई,डाक्टर पीरालाल चौहान, सहीत बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे यह जानकारी विधायक प्रतिनिधि संदीप महेश्वरी ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन