Sat 04 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

इंदौर में राहुल गांधी बोले : मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं, इन्हें साफ पानी मिलना चाहिए,कांग्रेस ने पीड़ितों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि दी

Kailash Gupta

Sat, Jan 17, 2026
Post views : 459

इंदौर। भागीरथपुरा में पीड़ितों से मुलाकात के बाद लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां राजनीति करने के लिए नहीं आया हूं। मैं विपक्ष का नेता हूं और यहां लोगों की मदद के लिए आया हूं। इन्हें साफ पानी मिलना चाहिए यह सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्मार्ट सिटी के मॉडल पर जमकर हमला बोला।

राहुल गांधी ने कहा कि कहा जाता था कि देश को स्मार्ट सिटी दी जाएं। नया मॉडल था इसमें पीने का पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को डराया जा रहा है। पानी पीकर लोग मर रहे हैं। यह है अर्बन मॉडल।

यह सिर्फ इंदौर में नहीं है यह देश के अलग-अलग शहरों में हो रहा है। सरकार की यह जिम्मेदारी है कि साफ पानी दें, कम प्रदूषण हो। जिन लोगों ने यह करवाया है। कोई तो जिम्मेदार होगा सरकार में। कोई तो जिम्मेदार होगा, यहां पर जिन्होंने यह काम करवाया है।

कोई ना कोई जिम्मेदारी तो सरकार की रहना चाहिए। इन सभी को मुआवजा मिलना चाहिए आखिर हुआ तो सरकार की लापरवाही से ही।

आप जो चाहे कहें, मुझे फर्क नहीं पड़ता

राहुल ने आगे कहा, "यहां जो टंकी है, वह सिर्फ दिखावा है, लोगों को अभी भी साफ पानी नहीं मिल रहा। यहां इस पर पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। अभी तो सिर्फ इसलिए व्यवस्था है क्योंकि सभी की नजरें हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं इनकी मदद के लिए यहां आया हूं। मुझे किसी ने नहीं रोका, मैं खुद आया हूं। मैं विपक्ष का नेता हूं और इनका मुद्दा उठाने आया हूं। आप इसे राजनीति कहें या कुछ और, मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैं इनकी मदद करने आया हूं।"

परिजनों ने बताया राहुल ने यह कहा

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद परिजनों ने कहा उन्होंने सहयोग राशि में एक-एक लाख रुपए का चेक दिया है। यहां 20 पीड़ित परिवार आए थे। उन्होंने कहा कि साफ पानी मिले इसका प्रयास हम करेंगे।

इस तरह से रहा राहुल गांधी का दौरा

राहुल गांधी ने सुबह एयरपोर्ट पर आने के बाद बॉम्बे हॉस्पिटल की ओर रुख किया। यहां वह करीब 12 मिनट तक भर्ती मरीज और उनके परिजनों से मिले। इसके बाद भागीरथपुरा (भागीरथपुरा कांड ) के लिए रवाना हुए।

यहां पहले गीताबाई, जीवन व अन्य परिवारों के यहां मिलने के लिए पैदल गए। इनसे हालात को समझा और सांत्वना दी। इसके बाद भागीरथपुरा पानी की टंकी के पास गार्डन में पीड़ित परिवारों (भागीरथपुरा मामला) के परिजनों से मुलाकात की। यहां पर कांग्रेस पार्टी की ओर से पीड़ितों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि दी गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन