Tue 10 Feb 2026

ब्रेकिंग

नेताओं की आपत्तियों से मतदाता परेशान

महाशिवरात्रि पर्व के दुसरे दिन बैजनाथ मंदिर पर होगा भव्य नगर भोज व भजन संध्या का आयोजन

धर्मसभा का होगा आयोजन

महाशिवरात्रि पर्व पर मां जयंती धाम सेवा समिति द्वारा श्रमदानी,समयदानी व दानदाताओं का सम्मान किया जाएगा

नागदा में आयोजित बाबूजी महादंगल में राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों के बीच हुआ महाकाबला

सुचना

काश्यप विद्यापीठ का 28वाँ वार्षिक खेलकूद समारोह सम्पन्न : अनुशासन, खेल भावना, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच विद्यार्थी जीवन की आधारशिला हैं-श्रीमती यादव

Kailash Gupta

Sun, Jan 18, 2026
Post views : 124

बदनावर । अनुशासन, खेल भावना, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच विद्यार्थी जीवन की आधारशिला हैं। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हुए खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ना चाहिए तथा लक्ष्य प्राप्ति हेतु सतत प्रयासरत रहना चाहिए। खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना को भी मजबूत करते हैं।

उक्त विचार मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना शेखर यादव ने आज काश्यप विद्यापीठ के 28वें वार्षिक खेलकूद समारोह के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अनुविभागीय दंडाधिकारी बदनावर श्रीमती प्रियंका मिमरोट उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों से खेल भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है तथा अभिभावकों को अपने बच्चों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए, क्योंकि खेल हमारे जीवन में मानसिक एवं शारीरिक विकास की आधारशिला हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती नीता कश्यप ने की।

स्वागत एवं प्रारंभिक कार्यक्रम

अतिथियों का स्वागत मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती नीता कश्यप, काश्यप स्वीटनर्स के कार्यकारी निदेशक राजीव गोरवाड़ा, प्राचार्य श्रीमती नंदा व्यास, समन्वयक विपिन जैन, क्रीड़ा अधिकारी ए. पी. भारद्वाज, क्रीड़ा शिक्षिका श्रीमती कीर्ति बैरागी, विद्यालय के हेड बॉय भवी गुगलिया एवं हेड गर्ल प्रियांशी पटेल द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

समारोह का शुभारंभ खेल मशाल प्रज्ज्वलन, ध्वजारोहण एवं रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के हेड बॉय एवं हेड गर्ल के नेतृत्व में चारों सदनों—ब्लू, ग्रीन, रेड एवं येलो हाउस—द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में हेड बॉय एवं हेड गर्ल द्वारा खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई, मुख्य अतिथि ने खेलकूद समारोह का उद्घाटन किया तथा संगीत आधारित पी.टी. एवं “वंदे मातरम्” नृत्य विशेष आकर्षण रहे।

इसके पश्चात विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताएँ, कौशल आधारित खेल, व्यक्तिगत एवं टीम इवेंट्स आयोजित किए गए।

इनमें मुख्यत: बॉल कलेक्शन रेस, जंप एंड क्लैप रेस, ज़िग-ज़ैग रेस, वेयर केप एंड रन रेस, गेट रेडी फॉर स्कूल रेस, नंबर मैचिंग रेस, सुई–धागा रेस, मटका बैलेंसिंग रेस आदि प्रतियोगिताएँ आयोजित हुई जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताएँ एवं पुरस्कार वितरण

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को माननीय अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। टीम इवेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को भी सम्मानित किया गया। इवेंट्स एवं विजेता

प्राथमिक वर्ग

नर्सरी (बालक) – बॉल कलेक्शन रेस

प्रथम: लाभम नाहर | द्वितीय: सार्थक चौहान | तृतीय: मेधिल मूणत

एल.के.जी. (बालिका) – टोपी पहनकर दौड़

प्रथम: अव्या मुकाती | द्वितीय: ज्ञान्वी जाट | तृतीय: नित्याश्री दीपक वाडिले

यू.के.जी. (बालक) – जंप एंड क्लैप रेस

प्रथम: प्रत्यक्ष हाडा | द्वितीय: जैनाक्ष रुणवाल | तृतीय: स्पर्श यादव

कक्षा I (बालिका) – ज़िग-ज़ैग रेस

प्रथम: ध्रुविका जायसवाल | द्वितीय: साक्षी सिंह भदौरिया | तृतीय: अध्विका मेहता

कक्षा II (बालक) – गेट रेडी फॉर स्कूल रेस

प्रथम: आदर्श चौरसिया | द्वितीय: लक्ष्य भाभर | तृतीय: वेदांश पाटीदार

कक्षा III (बालिका) – पॉम-पॉम फ्लाई रेस

प्रथम: यशिका जाट | द्वितीय: पहल चौहान | तृतीय: शान्वी जाट

कक्षा IV (बालक) – टाइनी हूप जंप रेस

प्रथम: युवराज हारोड़ | द्वितीय: आयांश मालवीय | तृतीय: ऋतुराज सिंह सोलंकी

कक्षा V (बालिका) – नंबर मैचिंग रेस

प्रथम: चेष्ठा सिंह सोलंकी | द्वितीय: पंडित उन्नति धर्मेन्द्र | तृतीय: इशिता हारोड़

कक्षा VI (बालिका) – रस्सी कूद रेस

प्रथम: रोशनी पाटीदार | द्वितीय: वैशाली सोलंकी | तृतीय: आरोही सोलंकी

कक्षा VII (बालक) – 100 मीटर फ्लैट रेस

प्रथम: राघवेन्द्र शर्मा | द्वितीय: हार्दिकराज सिंह झाला | तृतीय: दर्पण मालवीय

वरिष्ठ वर्ग

कक्षा XII (बालक) – 200 मीटर फ्लैट रेस

प्रथम: नुरुद्दीन बोहरा (XII-B) | द्वितीय: तनिश कुमार शर्मा | तृतीय: राधाकांत मालवीय

कक्षा XI (बालिका) – चम्मच व गोली रेस

प्रथम: कल्पना शर्मा | द्वितीय: अन्वी जैन | तृतीय: आराध्या वर्मा

कक्षा X (बालिका) – सुई–धागा रेस

प्रथम: श्रृष्टि जाधव | द्वितीय: चेतना राठौर | तृतीय: रक्षित पाटीदार

कक्षा VIII (बालिका) – मटका संतुलन रेस

प्रथम: खुशी पाटीदार | द्वितीय: अंशिका बेनल | तृतीय: गायत्री सोलंकी

कक्षा IX (बालक) – शतरंज बोर्ड सज्जा रेस

प्रथम: सम्यक जैन | द्वितीय: हिमांशु हारोड़ | तृतीय: वैभव राठौर

रिले रेस (कक्षा IX–XII)

बालक वर्ग: विजेता – रेड हाउस, उपविजेता – येलो हाउस

बालिका वर्ग: विजेता – रेड हाउस, उपविजेता – ब्लू हाउस

सत्र 2025–26 में अनुशासन एवं मार्च पास्ट के लिए ग्रीन हाउस को पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में ध्वज अवतरण किया गया तथा ए.पी.भारद्वाज (क्रीड़ा अधिकारी) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही अनेक गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।

समारोह का संचालन अंग्रेज़ी में निलेश्वरी पंवार तथा हिंदी में सुनीता वर्मा द्वारा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन