Tue 10 Feb 2026

ब्रेकिंग

नेताओं की आपत्तियों से मतदाता परेशान

महाशिवरात्रि पर्व के दुसरे दिन बैजनाथ मंदिर पर होगा भव्य नगर भोज व भजन संध्या का आयोजन

धर्मसभा का होगा आयोजन

महाशिवरात्रि पर्व पर मां जयंती धाम सेवा समिति द्वारा श्रमदानी,समयदानी व दानदाताओं का सम्मान किया जाएगा

नागदा में आयोजित बाबूजी महादंगल में राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों के बीच हुआ महाकाबला

सुचना

नर्मदा पर 68 करोड़ की लागत से तैयार होगा पुल : धार-बड़वानी की दूरी होगी आधी, कई गांवों को मिलेगा सीधा और सुरक्षित रास्ता

Kailash Gupta

Sun, Jan 18, 2026
Post views : 146

धार और बड़वानी जिलों के बीच नर्मदा नदी पर 68 करोड़ रुपए की लागत से एक विशाल पुल का निर्माण कार्य जारी है।

यह पुल वर्ष 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे दोनों जिलों के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। अब तक इसके 14 पिलर तैयार हो चुके हैं।

यह पुल मनावर से 15 किलोमीटर दूर ग्राम सेमल्दा और अंजड़ के पास ग्राम छोटा बड़दा से अछोदा के बीच बनाया जा रहा है।

700 मीटर लंबा यह पुल 14 विशाल पिलरों पर टिका होगा, जिनमें से प्रत्येक की ऊंचाई लगभग 20 मीटर होगी।

स्थानीय लोगों के आवाजाही में समय की बचत

पुल के निर्माण से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में मनावर से अंजड़ जाने के लिए बड़वानी होकर 55 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। पुल बनने के बाद यह दूरी घटकर मात्र 22 किलोमीटर रह जाएगी। इससे अंजड़ और बड़वानी से धार की दूरी भी आधी हो जाएगी।

नर्मदा नदी पर इस पुल का निर्माण कार्य आरकेएस कंपनी भोपाल ने 4 अप्रैल 2025 से शुरू किया था। यह पुल मनावर और बड़वानी के अंजड़ क्षेत्र को जोड़ेगा, जिससे लगभग 70 से 100 गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र में व्यापार और बुनियादी सुविधाओं का विकास होगा।

फिलहाल, लोग जान जोखिम में डालकर नावों के जरिए नदी पार करते हैं। पुल के बन जाने से यह खतरा समाप्त हो जाएगा और लोगों का आवाजाही सुरक्षित और आसान हो जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन