नगर परिषद की पहल : सेवा समर्पण व सुशासन एवं अन्त्योदय पखवाड़ा दिवस अन्तर्गत जनता की समस्या का समाधान हेतु अध्यक्ष टोल फ्री नम्बर एवं एकल खिड़
Kailash Gupta
Fri, Apr 10, 2026
सेवा समर्पण व सुशासन एवं अन्त्योदय पखवाड़ा दिवस अन्तर्गत जनता की समस्या का समाधान हेतु अध्यक्ष टोल फ्री नम्बर एवं एकल खिड़की प्रणाली का शुभारंभ
बदनावर - नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना शेखर यादव के नेतृत्व मे सुशासन अन्तर्गत दिनांक 13 अप्रैल 2026 को अध्यक्ष टोल फ्री नम्बर 07295-232085 एवं एकल खिड़की प्रणाली का शुभारंभ किया जायेगा, जिसके तहत नगर के आम नागरिको को मूलभूत सुविधाओ एवं समस्याओ के समाधान हेतु टोल फ्री नम्बर जारी कर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार द्वारा संचालित एवं माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व मे संचालित मध्यपद्रेश शासन की समस्त विभिन्न जनकल्याणकारी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (बीएलसी), आयुष्यमान कार्ड, पेंशन, भवन एवं संनिर्माण कर्मकार योजना, संबल कार्ड, नामांतरण, निर्माण कार्य, सफाई संबंधित समस्या, जलप्रदाय संबंधित समस्या एवं मूलभूत सुविधा की समस्या के समाधान हेतु टोल फ्री नम्बर जारी किया जायेगा। साथ ही सेवा पखवाड़ा स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, वार्ड क्रं. 15 (रामसेतु डेम) सीता वाटिका पर पौधा रोपण, विभिन्न वार्डो मे जल मंदिर का शुभारंभ, वार्ड क्रं. 01 इन्द्रेश महादेव वाटिका गार्डन का भूमिपूजन, जल गंगा सर्वधन अभियान का शुभारंभ (रामसेतु डेम), स्वच्छता अभियान अन्तर्गत वर्षा ऋतु पूर्व बड़े नालो की सफाई, सम्पूर्ण शहर मे पेयजल नल स्टेण्ड का शुभारंभ एवं विभिन्न वार्डो मे नगर सरकार अन्तर्गत वार्ड वार शिविर का शुभारंभ कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी प्रदाय कर हितग्राहीयों को लाभ दिलाने जाने हेतु प्रेरित करना।
नागरिको से अपिल है कि जनकल्याणकारी योजना एवं मूलभूत सुविधा अन्तर्गत अध्यक्ष टोल फ्री नम्बर 07295-232085 पर सूचित कर योजनान्तर्गत लाभ लेवे। अपील है कि शुभारंभ अवसर पर वार्ड के समस्त पार्षद महोदय, एल्डरमेन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक सादर आमंत्रित होकर उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाये।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन