Sat 04 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

भाजपा नेता को साथियों सहित सट्टा खाते पकड़ा : कानवन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kailash Gupta

Thu, Nov 13, 2025
Post views : 689

बदनावर। कानवन ने पुलिस ने सट्टे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए माकनी के भाजपा नेता एवं उसके तीन साथियों को सट्टा खाते हुए उपकरण व नगदी के साथ पकड़ा।

धार फाटा माकनी में दबीश देकर भाजपा नेता रितेश भट्टा पिता गोविन्द भट्टा जाति तैली व उसके तीन साथी दीपक पिता अमृतलाल पांचाल जाति सुतार उम्र 29 साल निवासी माकनी थाना कानवन, प्रदीप पिता मोहनदास बैरागी उम्र 38 साल निवासी ग्राम माकनी थाना कानवन,दिनेश पिता करणसिंह बागरी उम्र 28 साल निवासी माकनी थाना कानवन को पकड़ा।

आरोपियों के पास से 53,390 रुपये नगद 22 सट्टा डायरिया एवं 5 मोबाईल जिसमे 4 वीवो कम्पनी एवं 1 आईफोन कम्पनी का जप्त किये गये । थाना प्रभारी गगन हनवत एवं उनकी टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार थाना क्षेत्र में जुआरी, सटोरियों की धरपकड़ कर उक्त गतिविधियों पर अंकुश लगाने की कार्यवाही की गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीकक्षक पारुल बेलापुरकर के निर्देशन में सम्पूर्ण जिले में अवैध जुंआ सट्टा प्रतिबंधित कर जुंआरी, सटोरियों की धरपकड़ कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

बदनावर एस डी ओपी अरविंद सिंह तोमर के मार्गदर्शन में कार्यवाही कर सटोरीयो का जुलूस निकाला गया।

कारवाई से क्षैत्र के जुवारीयो, सटोरियों में हड़कंप मच गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन