पूर्व धार व मेवाड़ केसरी शब्बीर पहलवान का किया नागरिक अभिनंदन : नागदा में आयोजित बाबूजी महादंगल में राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों के बीच हुआ महाकाबला
Kailash Gupta
Tue, Feb 3, 2026

बदनावर। मेहनत,सम्मान और खेल भावना को सबसे ऊपर रखते हुए भारतीय अखाड़ा संस्कृति, अनुशासन और शौर्य की जीवंत मिसाल को जीवंत रखने के उद्देश्य को लेकर बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत द्वारा आयोजित बाबूजी महादंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन नागदा स्थिति महावीर नगर में किया गया। इसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान के साथ ही मध्यप्रदेश के अलग अलग किलोग्राम भार वर्ग के नामी पहलवानों के साथ महिला पहलवानों ने भाग लिया और अपने दांव पेंच दिखाएं इसके साथ ही नागदा के सोनू दगड़डू पहलवान बड़ी जीत दर्ज कर हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों की तालियों के साथ खूब वाह वाही लूटी व हजारों रुपये का इनाम प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में पं.रामचंद्र दास वैष्णव द्वारा हनुमानजी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिविधान से पूजार्चना की गई वहीं विधायक भंवरसिंह शेखावत, कमलसिंह पटेल, हरिनारायण सिंह पंवार बखतगढ़ के साथ ही समस्त विधायक प्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों व गणमान्यजनों ने दीप प्रचलित कर कुश्ती प्रतियोगिता शुरू करवाई।
जहां उज्जैन के गजु बागड़ी पहलवान, दादू ठाकुर पहलवान, गफूर पहलवान, बड़नगर बड़नगर के विनोद भाटी, भरत भाटी पहलवान, देपालपुर अमजद पहलवान, गट्टू पहलवान, देवास शंभु पहलवान सहित अनेक स्थानों के उस्ताद खलीफाओं ने देश के विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों के बीच हुए कुश्ती मुकाबलों का निष्पक्ष निर्णय दिया।
इस मौके पर तेजाजी मंदिर समिति की ओर से विधायक शेखावत का नागरिक अभिनंदन किया गया, वही विधायक शेखावत द्वारा पत्रकारों की उपस्थिति में पूर्व धार जिला व मेवाड़ केसरी रहे उस्ताद शब्बीर पहलवान को साफा पहनाकर एवं शक्ति, सहनशीलता और हनुमान जी के प्रतीक के रूप में मानी जाने वाली पित्तल की गदा भेंट कर नागरिक अभिनन्दन के साथ सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही विजेता और उपविजेता पहलवानों को केसरिया रंग के दुपट्टे पहनाकर, नगद इनाम राशि के साथ प्रमाण पत्र, मेडल और शील्ड भी प्रदान की गई।
इसके अलावा खड़ी जोड़ में कुश्ती लड़ने वाले पहलवानों को भी केसरिया रंग के दुपट्टे पहनाकर नगद पुरस्कार पर्दान किये गए।
कार्यक्रम को मूर्तरू देने में मुख्यरूप से संदीप शेखावत, सोनू जाट, नितिन साँखला, पीयूष चिंटू राठौड़, नीलेश चौधरी, के.पी. पटेल, सलीम पहलवान, सोनू दगड़डू पहलवान, सुरेश चौहान व पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन सचिन पांडे, राजेन्द्र जाट, गजु बागड़ी पहलवान, भरत पहलवान ने किया व आयोजक समिति के नितिन साँखला ने सभी पहलवानों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ आभार व्यक्त किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन