Sat 04 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

अखंड पूजा और जुमे की नमाज को लेकर आईजी ने संभाला मोर्चा; हर हिस्सा देख : बसंत पंचमी को भोजशाला पर 8 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Kailash Gupta

Tue, Jan 13, 2026
Post views : 411

धार। 23 जनवरी को भोजशाला में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। इस बार बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ रही है, जिसके चलते प्रशासन विशेष रूप से सतर्क है। हिंदू संगठन भोजशाला में सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड पूजा की मांग पर अड़े हैं, जबकि मुस्लिम समुदाय अपनी परंपरा के अनुसार शुक्रवार की नमाज अदा करना चाहता है। प्रशासन किसी भी संभावित टकराव को टालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

इसी क्रम में इंदौर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अनुराग ने मंगलवार को धार का दौरा किया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में बसंत पंचमी के आयोजन से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

हर हिस्से का बारीकी से निरीक्षण किया बैठक के बाद आईजी अनुराग, धार पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी और पुलिस टीम के साथ भोजशाला पहुंचे। उन्होंने पूरे परिसर का गहन निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भोजशाला परिसर को छह सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में अलग-अलग पुलिस अधिकारियों और बल की तैनाती की योजना बनाई गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

8 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे

आईजी अनुराग ने भोजशाला के हर हिस्से का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश और निकास मार्गों, निगरानी प्रणाली और बल की तैनाती को समझा। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी से पहले सभी पक्षों से लगातार संवाद किया जा रहा है और उनसे फीडबैक लिया जा रहा है, ताकि बसंत पंचमी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से हो सके।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बसंत पंचमी के दिन भोजशाला सहित पूरे धार शहर और जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। इस दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 8 हजार पुलिसकर्मियों का बल तैनात किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन