Fri 03 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

: प्रदेश के सभी आदिवासी-ओबीसी होस्टल की जांच के लिए मुख्यमंत्री ने बनाई 8 मंत्रियों की कमेटी

Kailash Gupta

Fri, Jul 19, 2024
Post views : 171
भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव आदिवासी गर्ल्स होस्टल के मामले को गंभीरता से लेते हुए मप्र के सभी आदिवासी, ओबीसी होस्टल की जांच के आदेश दिए हैं। चोरल के शासकीय आदिवासी स्कूल गर्ल्स होस्टल में गैर मर्दों को बुलाने के मामले को लेकर सरकार एक्शन मोड़ में आई हालांकि इस मामले में महिला वार्डन शिल्पा गौड़ को पहले ही निलंबित किया जा चुका है, वहीं यहां जान वाले पूर्व सरपंच नारायण पटेल पर भी कार्रवाई हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मप्र के सभी आदिवासी, ओबीसी होस्टल की जांच के आदेश दिए हैं। मप्र के जनजाति कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह ने खुद यह खुलासा किया और कहा कि मुख्यमंत्री इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं। इसे लेकर एक विशेष कमेटी बनाई गई है। जिसमें आठ मंत्री शामिल हैं। यह कमेटी प्रदेश के सभी एससी, एसटी, ओबीसी और आदिवासी छात्रावासों की जांच करेगी और 15 दिनों में रिपोर्ट देगी। मंत्री विजय शाह ने यह भी कहा कि सभी सरकारी कन्या छात्रावासों में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इसमें नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे और पंचिंग मशीनें लगाई जाएंगी, ताकि सुरक्षा की व्यवस्था मजबूत हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन