Tue 10 Feb 2026

ब्रेकिंग

नेताओं की आपत्तियों से मतदाता परेशान

महाशिवरात्रि पर्व के दुसरे दिन बैजनाथ मंदिर पर होगा भव्य नगर भोज व भजन संध्या का आयोजन

धर्मसभा का होगा आयोजन

महाशिवरात्रि पर्व पर मां जयंती धाम सेवा समिति द्वारा श्रमदानी,समयदानी व दानदाताओं का सम्मान किया जाएगा

नागदा में आयोजित बाबूजी महादंगल में राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों के बीच हुआ महाकाबला

सुचना

: 25 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश में देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का करेंगे भूमिपूजन

Kailash Gupta

Tue, Aug 12, 2025
Post views : 160

प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भैसोला पहुचकर पीएम मित्रा पार्क के भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

धार । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अगस्त को मध्यप्रदेश आएंगे और धार जिले के भैसोला में बनने वाले देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन कर प्रदेश को विकास की एक और सौगात देंगे। प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भैसोला पहुचकर पीएम मित्रा पार्क के भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और एसपी मनोज कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण और संबंधित अधिकारीगण यहाँ उपस्थित थे। उन्होंने कलेक्टर मिश्रा से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पीएम मित्रा पार्क के भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए धार आगमन एवं जनसभा से जुड़ी सभी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। पीएम मित्रा पार्क का निर्माण इस क्षेत्र के किसानों और श्रमिकों की जिंदगी बदलने का अवसर है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। विभिन्न जिलों से कार्यक्रम में आने वाले प्रतिभागियों को बिना किसी बाधा के सभा स्थल तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएं। उन्होंने सभास्थल हेलीपेड आवागमन पार्किंग की व्ययस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और स्थल देखे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन