Fri 03 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

: मुख्यमंत्री जनसेवा में नि:शुल्क सेवायें व्हाटसएप पर भी ले सकते है

Kailash Gupta

Sat, Feb 11, 2023
Post views : 170
भोपाल। मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान अंतर्गत दी जाने वाली सेवाएँ अब व्हॉटसएप ऐप पर भी उपलब्ध होगी। सीएम जनसेवा के तहत दी जाने वाली नि:शुल्क सेवाएं में मध्यप्रदेश के नागरिक सीएम हेल्पलाइन 181 पर कॉल के माध्यम से मूल निवासी व आय-प्रमाणपत्र और खसरा,खतौनी बी-1, एवं नक्शा की नकल अप्रमाणित प्रति नि:शुल्क अपने व्हॉटसएप नम्बर पर तत्काल प्राप्त कर सकते है। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत सेवा मात्र 10 रूपये में उपलब्ध कराई जा सकती है।उनमें लोकसेवा केन्द्र, एमपी ऑनलाइन, एमपी भू-लेख के माध्यम से ली जाने वाली सेवाएँ, खसरा, खतौनी बी-1, नक्शा की प्रमाणित प्रति एवं भू-अधिकार पुस्तिका के लिए 30 रूपये प्रथम पृष्ठ व अतिरिक्त पृष्ठ 15 रूपये के स्थान पर सीएम हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर मात्र 10 रूपये प्रति पृष्ठ घर बैठे प्राप्त कर सकते है। इन कार्यो के लिए कोई दस्तावेज देना नहीं होगा। स्थानीय निवास प्रमाणपत्र व आय प्रमाणपत्र के लिए मोबाइल नॅबर का अधार से लिंक होना अनिवार्य है।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन