Fri 03 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

: भाजपा की विकास यात्रा में फिल्मी गाने पर ठुमके लगाती युवती का विडियो वायरल

Kailash Gupta

Sat, Feb 11, 2023
Post views : 171
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा द्वारा विकास यात्रा  निकाली जा रही है, इसी विकास यात्रा के एक मंच पर एक युवती द्वारा फिल्मी गाने पर डांस किया जा रहा है, जबकि मंच पर कुर्सी पर बैठा युवक पास में बैठी युवती को समीप खैनी खिलाता नजर आ रहा है। यह वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के वीडिया एडवाईजर पीयूष बबेले ने अपने ट्वीटर पर यह वीडियों शेयर किया और उस पर लिखा गया है कि मध्यप्रदेश में भाजपा की विकास यात्रा  बनी अश्लील… कांग्रेस ने इस वीडियों के जरिये मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा पर जमकर निशाना साध रही है। यह है वीडियों में…. कमलनाथ के मीडिया एडवाइजर पीयूष बबेले द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किये गये वीडियों में ‘तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं…’ गाने पर डांसर डांस कर रही हैं। मंच पर विकास यात्रा  का बैनर लगा है। वहीं पीछे एक अन्य युवती समीप बैठे लड़के से खैनी लेकर खाती हुई नजर आ रही है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियों कहां का है अभी तक इसका पता नही चल पाया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन