Fri 03 Jul 2026

ब्रेकिंग

2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन

ऊबड़-खाबड़ रास्ते और बड़े पत्थरों से पैदल चलना हुआ मुश्किल, संतों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई थानों के निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के हुए तबादले

ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन की अनोखी पहल, रक्तदान करो और घंटों की लाइन से छुटकारा पाओ

सुचना

: बदनावर में युवक ने दूसरी मंजिल के कमरे मे फांसी लगाकर की आत्महत्या

Kailash Gupta

Sat, Nov 1, 2025
Post views : 414
बदनावर। नगर में एक 28 वर्षीय युवक ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पेटलावद रोड पर कब्रिस्तान गेट के पास स्थित एक मकान में हुई। मृतक की पहचान नर्मदा चिल्ड वाटर प्रतिष्ठान के संचालक नीरज उर्फ नन्नू पिता राधेश्याम राठौड़ के रूप में हुई है। घटना के समय रात में परिवार के सदस्य नीचे सो रहे थे, जबकि नीरज दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में अकेला था। उसने वहीं यह कदम उठाया। परिजनों को पता चलने पर वे उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया। पुलिस ने शनिवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन