: जयस जिलाध्यक्ष पर सामाजिक कार्यकर्ता कादूसिह डूडवे को जान से मारने की धमकी का लगा आरोप
Kailash Gupta
Sun, Nov 20, 2022
Post views : 159
हिन्दू यूवा जनजाति संगठन ओर आदिवासी समाज ने थाने पर पहुंचकर जयस जिलाध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज करने की की मांग
अलीराजपुर (मनीष अरोडा) ।अलीराजपुर जिले के सामाजिक कार्यकर्ता कादूसिह डूडवे को जान से मारने की धमकी दी गयी है । जिसको लेकर आज हिन्दू यूवा जनजाति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान अपने समर्थकों के साथ थाना कोतवाली पहूचे ओर जान से मारने की धमकी देने वाले जयस के जिलाध्यक्ष विक्रम चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की । वही इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए दिलीप चौहान ने बताया के कादूसिह जी ने धर्मान्तरण के खिलाफ आवाज उठाई है । जिसको लेकर जयस के लोग बोखला गये है आए दिन सामाजिक कार्यकर्ताओ को जयस के लोग धमकीया दे रहे है जिसको आदिवासी समाज ओर हिन्दू यूवा जनजाति संगठन बर्दाश्त नही करेगा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान ने जयस के लोगो को चेतावनी देते हूए कहा है की अगर कादूसिह जी के साथ कुछ भी घटना घटती है या छोटा सा एक्सीडेंट भी होता है तो उसकी समस्त जवाब दारी जयस जिलाध्यक्ष ओर जयस के लोगो की रहेगी।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन